एक्सप्लोरर

BPSC Teacher News: अरवल में टाॅर्च की रोशनी में तेज प्रताप ने दिया भाषण, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे थे मंत्री

Tej Pratap Yadav: अरवल में जिला प्रशासन के अधिकारी के सामने अंधेरे में ही मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाषण दिया. मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भाषण दिया.

अरवल: जिले में गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में बीपीएससी (BPSC) पास 943 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र लालू यादव (Lalu Yadav) के लाल बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव मंच पर वितरण कर रहे थे. इस दौरान शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे. उसी वक्त अचानक बिजली गुल हो गई. तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के भाषण के दौरान एक दो बार नहीं बल्कि पांच बार बिजली कटी. शिक्षकों की भीड़ के बीच में नीतीश सरकार के मंत्री और लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने मोबाइल के रोशनी में ही भाषण देना शुरू कर दिया.

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मंत्री ने दिया भाषण

मौके पर मौजूद शिक्षक और जिला प्रशासन के अधिकारी के सामने अंधेरे में ही मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सरकार का गुणगान भी किया, लेकिन अपनी गुस्सा का इजहार विरोधी दलों पर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ा. वहीं, दूसरी तरफ अंधेरे में जिला प्रशासन और शिक्षक उनके भाषण को सुनने में मशगूल दिख रहे थे. शिक्षकों की औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने को लेकर इंडोर स्टेडियम को जिला प्रशासन के द्वारा चयनित किया गया था. हालांकि बार-बार बिजली गुल होने से मंत्री काफी नाराज दिखे, लेकिन मौजूद शिक्षकों और जिला प्रशासन के पदाधिकारी के द्वारा तुरंत अपने मोबाइल के टॉर्च ऑन किया और फिर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने भाषण दिया.

'पलायन रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है'

तेज प्रताप यादव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण महत्वपूर्ण रूप से पूरे बिहार में विकास के रूपरेखा तैयार की गई है. बिहार से लोगों को पलायन रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है. बिहार में सभी लोगों को रोजगार और नौकरी देने पर तत्परता दिखा रही है. चयनित शिक्षकों से आग्रह किया कि आप बच्चों को बेहतर शिक्षा विद्यालय में उपलब्ध कराएं ताकि बिहार ही नहीं पूरे देश की भविष्य की रचना करने में अहम योगदान शिक्षकों की रहे.

पौधा भी वितरण किया गया

बता दें कि अरवल के इंडोर स्टेडियम में बिहार बंगाल केरल यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाले 947 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और साथ में उन्हें पौधा भी वितरण किया गया. जिले में कुल 1143 बीपीएससी पास शिक्षक हैं. इन शिक्षकों में कुल 200 नवनियुक्त विद्यालय के अध्यापकों को नियुक्ति पत्र के लिए पटना भी भेजा गया.   बीपीएससी पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए इंडोर स्टेडियम में कुल 9 काउंटर बनाए गए, जहां 100-100 शिक्षकों को अलग-अलग काउंटर पर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. 

ये भी पढे़ं: Niyojit Teacher: नीतीश कुमार का बड़ा एलान, परमानेंट होंगे नियोजित शिक्षक, जानिए कैसे मिलेगा राज्य कर्मी का दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget