एक्सप्लोरर

'रामविलास पासवान ने दो शादियां की', तेजप्रताप के समर्थन में बोले RJD सांसद तो चिराग की पार्टी ने क्या कहा?

Tej Pratap News: बिहार के बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया. रामविलास पासवान भी दो शादी कर चुके हैं.

Tej Pratap News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप और अनुष्का यादव के फोटो वीडियो वायरल मामले पर जहां परिवार के लोग नाराज हैं और लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया. वहीं अब उनके समर्थन में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह उतर आए हैं.

सुधाकर सिंह ने उनका पक्ष लेते हुए तेज प्रताप और अनुष्का यादव के कथित रिश्ते को जायज ठहराया है. उन्होंने कहा यह गुनाह की श्रेणी में नहीं है. साथ ही उन्होंने रामविलास पासवान की दो शादियों से तुलना कर दी.

वहीं अब इस पर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता ने कहा कि सुधाकर सिंह को कानून का ज्ञान नहीं है और आरजेडी की बगैर सिर पैर की बात करने की फितरत रही है.

'आरजेडी में गुटबाजी'
लोजपा रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा, "आरजेडी में अंतर्कलह है. कई तरह की गुटबजी वहां होती रहती है, उनके कई नेता बगैर सर पैर की बात करते हैं उनमें से एक सुधाकर सिंह भी हैं. सांसद होने के नाते उनका कानून के बारे में आइडिया होना चाहिए." उन्होंने आगे कहा, "हमारा कानून कहता है कि जब तक आप पहली पत्नी से कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं तब तक दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है. मुझे लगता है कोर्ट इस पर संज्ञान लेगा और तेज प्रताप को सजा होगी."

'रामविलास पासवान ने कानून के तहत किया सबकुछ'
विनीत सिंह ने ये भी कहा, "जहां तक बात हमारे नेता की है तो आरजेडी को सबकुछ मालूम है कि हमारे दिवंगत नेता ने पहली पत्नी के साथ पब्लिकली अलग रहने का फैसला किया था. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की और यह कानून के दायरे में रहकर किया गया था. कानून को इसकी जानकारी दे करके और कानून के नियमों का पालन कर के किया था, लेकिन तेज प्रताप यादव ने यह नहीं किया, अभी उनके तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है." 

'आरजेडी की कथनी करनी में अंतर'
उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा, "आरजेडी के लोग बार-बार मां-बहन योजना और बहू बेटियों के सम्मान की बात करता है लेकिन तेज प्रताप के हरकत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार की बहू बेटियां कितनी सुरक्षित है, आरजेडी के कथनी और करनी में बहुत अंतर है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget