एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav Threat: तेज प्रताप यादव को मिली धमकी, औरंगाबाद से जुड़ा है कॉल का कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

Tejpratap Yadav Threat on Call: बिहार के औरंगाबाद में कामा बिगहा मोड़ के समीप एक बाइक की एजेंसी है. यह तेज प्रताप यादव की है. यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ है.

औरंगाबाद: बिहार सरकार में वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को फोन पर धमकी मिली है. बिहार के औरंगाबाद से उनके फोन पर यह धमकी दी गई है. इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस कॉल का कनेक्शन औरंगाबाद से जुड़ा है. तेज प्रताप यादव के मोबाइल पर फोन कर केस न करने की धमकी दी गई है. अब आइए पूरा मामला समझिए.

शोरूम में तोड़फोड़, फिर धमकी

तेज प्रताप यादव की औरंगाबाद में शहर के कामा बिगहा मोड़ के समीप बाइक की एजेंसी है. शोरूम में सोमवार (17 अप्रैल) को छह की संख्या में रहे कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी. शोरूम में तोड़फोड़ और बाद में तेज प्रताप यादव को फोन पर दी गई धमकी के मामले में कार्रवाई के लिए थाने में दो अलग-अलग आवेदन शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु की ओर से दी गई.

अजय ने बताया कि तोड़फोड़ से संबंधित आवेदन देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस की कोई कार्रवाई न होना चिंता का विषय है. अजय ने बताया कि सोमवार (17 अप्रैल) को शोरूम में सुबह ही एक महिला अपने पिता के साथ अपनी स्कूटी की सर्विसिंग करवाने समय से पहले ही एजेंसी में पहुंच गई. तुरंत सर्विसिंग का दबाव बनाने लगी. वहां मौजूद गार्ड ने सर्विस सेंटर खुलने का टाइम बताकर इंतजार करने के लिए कहा. सर्विस सेंटर खुलने के बाद स्कूटी सर्विसिंग कराकर चली गई.

इसी बीच महिला से जुड़े कुछ युवक आए और काफी प्रतीक्षा कराने का आरोप लगाते हुए सर्विसिंग में लगे कर्मियों से उलझ पड़े. इसी दौरान उनके साथ आए युवकों ने एजेंसी पर पथराव कर दिया. इससे शीशा टूट गया. दो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. जैसे ही एजेंसी के कर्मी दौड़े तो सभी भाग गए, लेकिन उनकी एक बाइक छूट गई. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है.

थाने में दर्ज कराया है केस

केयर टेकर अजय ने बताया कि तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कांड संख्या 286/23 दर्ज कर लिया है. आज मंगलवार को फिर एक आवेदन वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री तेज प्रताप यादव के मोबाइल नंबर पर धमकी देने के मामले में दिया गया है. औरंगाबाद से दो अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जहानाबाद में निगरानी के हत्थे चढ़ा अमीन, जमीन सर्वे के नाम पर किसान से घूस में ले रहा था 20 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget