एक्सप्लोरर

बिहारः गर्दनीबाग पहुंचे तेज प्रताप, CM नीतीश और स्वास्थ्य मंत्री पर बरसे; कहा- इस्तीफा दें

तेज प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब कर दिया है. 36 सिलेंडर कबाड़ से बरामद होने की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव निरीक्षण करने के लिए गर्दनीबाग स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुंचे थे.

पटनाः राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्वास्थ्य सेवा केंद्र परिसर से रविवार को 36 सिलेंडर कबाड़ से बरामद होने की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. इस दौरान यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जमकर कोसा.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब कर दिया है. ऐसे लोगों को जल्द ही इस्तीफा दे देना चाहिए. इन्हें पद पर रहने का हक नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां अस्पताल में आने पर पता चला कि सीएस मीटिंग कर रहे हैं और लोग बाहर परेशान हैं.

इधर, इस सिलेंडर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे हैं. एक तरफ जहां देश में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही भी दिख रही है. सिलेंडर मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन से जब पूछा गया तो कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया.

ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रोडक्शन बढ़ा है, रिफिल कर उपयोग में ला रहे

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह सारे हॉस्पिटल के सिलेंडर हैं. ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं है. दिक्कत इस बात की है कि रिफिलंग कैसे करें. हमलोग धीरे-धीरे ऑक्सीजन का प्रोडक्शन बढ़ रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही की बात पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह लापरवाही नहीं कही जाएगी. ऐसे खाली सिलेंडर तो हमारे पास वैसे ही एक हजार पड़े हुए हैं. विभिन्न अस्पतालों में और जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रोडक्शन बढ़ा है, हम उसे रिफिल कर उपयोग में ला रहे हैं.

पप्पू यादव ने बोला- गिरफ्तार कर लीजिए

इधर, इस मामले में पप्पू यादव ने भी ट्वीट कर वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा “पटना गर्दनीबाग थाने के पास सरकारी अस्पताल में इतना ऑक्सीजन सिलेंडर कबाड़ में फेंका हुआ है. जहां एक-एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं, वहां यह हाल है. इसके लिए किस पर मुकदमा होना चाहिए? यह भी उजागर कर रहे हैं तो हम पर ही कर दीजिए केस. कर लीजिए गिरफ्तार!

यह भी पढ़ें- 

आराः वैक्सीन लेने के लिए बढ़-चढ़कर सामने आए युवा, केंद्र खुलते ही जुट गए थे सभी

एंबुलेंस विवादः सुशील मोदी ने दिया रूडी का साथ, कहा- आपदा में राजनीति करने वाले होंगे बेनकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget