एक्सप्लोरर

तेजप्रताप यादव ने दिया बड़ा सियासी संकेत, 'किसी से दुश्मनी नहीं, 14 तारीख के बाद...'

Tej Pratap Yadav News: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है. 14 तारीख के बाद बाद फैसला करेंगे कि वो कहां जाएंगे.

जनशकित जनता दल पार्टी प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी फैसला लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि हम कहां जाएंगे यह 14 तारीख को नतीजे आने के बाद फैसला करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है. उन्होंने कहा कि हम किसी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं. कोई हमें दुश्मन मान ले ये उनका मामला हो सकता है. हम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं. 

हम अपने आप में स्टार प्रचारक- तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव ने आगे कहा, "अभी फिलहाल हम महुआ जा रहे हैं और छठ के बाद हम पूरे बिहार का दौरा करेंगे. महुआ में मेरा मुकाबला किसी से नहीं है जनता हमारे साथ है. बिहार में जिस तरह से हत्या ,पलायन ,बेरोजगारी है वही मुद्दा रहने वाला है. अखिलेश यादव आएं या कोई और आए हम अपने आप में समर्थ हैं ,हम अपने आप में स्टार प्रचारक हैं. हम अपने आप में ब्रांड हैं." 

आरजेडी उम्मीदवार का नाम सुनकर भड़के!

तेजप्रताप यादव महुआ सीट से मैदान में उतरे हैं. यहां से आरजेडी ने मुकेश रौशन को उम्मीदवार बनाया है. जब मीडिया ने तेजप्रताप यादव से मुकेश रौशन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "ये कौन आदमी है. किसका आप लोग नाम ले रहे हैं. किस आदमी का नाम ले रहे हैं, फालतू बात करते हैं." 

अभी तो महाजंगलराज है- तेजप्रताप

महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "उनको मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया है उसमें हम क्या करें." पीएम नरेंद्र मोदी के जंगलराज वाले बयान पर उन्होंने कहा, "मोदी जी जो जंगलराज-जंगलराज कह रहे हैं, अभी कौनसा मंगलराज है. अभी तो महाजंगलराज है." 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget