एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD से आउट हो गए हैं तेज प्रताप यादव! शिवानंद तिवारी के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा, जानें क्या कहा

शिवानंद तिवारी ने कहा, " तेजप्रताप ने जो संगठन बनाया, उसमें उन्होंने लालटेन का सिंबल लगाया था. लेकिन उनको पार्टी ने कह दिया कि वो लालटेन का सिंबल नहीं लगा सकते हैं. इस बात को उन्होंने खुद कबूल किया."

पटना: आरजेडी (RJD) में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने ये दावा किया है कि लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े लाल तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बुधवार को प्रदेश के हाजीपुर पहुंचे पार्टी के कद्दावर नेता ने तेज प्रताप संबंधित सवाल के जवाब में कहा, " तेज प्रताप पार्टी में हैं ही कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है. वो अब पार्टी में नहीं हैं." तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, " निष्कासित करने का क्या सवाल है. वह तो अपने निष्कासित हो चुके हैं."

लालटेन का इस्तेमाल नहीं कर सकते

शिवानंद तिवारी ने कहा, " तेज प्रताप ने जो संगठन बनाया है, उसमें उन्होंने लालटेन का सिंबल लगाया था. लेकिन उनको पार्टी ने कह दिया कि वो लालटेन का सिंबल नहीं लगा सकते हैं. इस बात को उन्होंने खुद कबूल किया कि उन्हें लालटेन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है. यह तो मैसेज क्लियर है."

कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस की नाराजगी के संबंध में उन्होंने कहा, " कांग्रेस को हमलोगों ने कहां नाराज किया है? इसमें नाराजगी की क्या बात है. हम लोग दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और ये बात हमलोग कह चुके थे. तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) का बयान भी आया है कि कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास (Bhakta Charan Das) को उन्होंने पहले से ही इस संबंध में सूचित कर दिया था. ऐसे में कांग्रेस को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था. विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस 70 सीट पर चुनाव लड़ी. लेकिन अंजाम क्या हुआ. 25-30 सीट से ज्यादा पर उनका छोटा-मोटा नेता भी भाषण देने के लिए नहीं गया. अगर केवल चुनाव लड़ना ही मकसद तो इससे देश की राजनीति को हानि होगा." 

क्षेत्रिय पार्टियों के हाथ सौंपे कमान

यूपी की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस ने 100 से अधिक सीट लिए. अंजाम क्या हुआ. ऐसे में जहां क्षेत्रीय पार्टी मजबूत हैं, वहां उन्हें कमान दीजिए. अगर क्षेत्रीय पार्टियों को दबा दीजियेगा, तो आप बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कैसे करिएगा. इसलिए क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत को पहचानिए. खुद ड्राइविंग सीट पर बैठने की जगह उन्हें मौका दीजिए. 

कन्हैया कुमार पर कसा तंज

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के बाद अब पप्पू यादव (Pappu Yadav) कांग्रेस (Congress) में शामिल होने जा रहे हैं के सवाल पर उन्होंने कहा, " नहीं अभी तक तो पप्पू यादव के शामिल होने की खबर नहीं आई है. लेकिन कन्हैया कुमार शामिल हो गए हैं." कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने पर बिहार की राजनीति में क्या असर पड़ेगा के सवाल पर उन्होंने कहा, " कन्हैया कुमार देश के नेता हैं, आप उनको बिहार तक सीमित नहीं रखिए. वो कांग्रेस में गए और कहा है कि कांग्रेस डूबती जहाज है और हमारी ऐतिहासिक जवाबदेही है कि हम कांग्रेस को बचाएंगे. अगर कांग्रेस रूपी जहाज नहीं बचेगी तो, छोटी-छोटी कस्तियां भी नहीं बचेगी. ऐसे में ऐतिहासिक जवाबदेही निभाने के लिए वह पार्टी में शामिल हुए हैं. अब हम सब शुभकामना देंगे कि वो जिम्मेदारी पूरी करें."

वहीं, एलजेपी में जारी घमासान के संबंध में उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को गलतफहमी है. एलजेपी की असली विरासत चिराग पासवान को ही मिलेगी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: हाजीपुर में मछली पकड़ रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, पोखर मालिक ने ही मारकर पानी में फेंका

बिहारः पटना के मलाही पकड़ी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और लोगों में नोकझोंक, पुलिस पर पथराव, शव के साथ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget