एक्सप्लोरर

Bihar Elections: तेज प्रताप यादव ने बनाया मजबूत गठबंधन, 6 पार्टियों का नया फ्रंट तैयार, क्या है नाम?

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम लोगों ने इस गठबंधन में बेरोजगारी को मुद्दा बनाया है. बिहार में आए दिन लोग पलायन कर रहे हैं. एक तरफ सुखाड़ है तो दूसरी तरफ बाढ़ की स्थिति है.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने एक और पार्टी के साथ गठबंधन किया है. साथ ही तेज प्रताप ने इस गठबंधन का नाम भी तय कर दिया है. अब उनकी पार्टी में उनके अलावा छह नए दल का गठबंधन हो चुका है.

छह पार्टियों के साथ मिलकर बना नया फ्रंट 

तेज प्रताप यादव ने छह अलग-अलग पार्टियों के साथ मिलकर के नया फ्रंट तैयार किया है. इसे 'बिहार गठबंधन" का नाम दिया गया है. बीते शुक्रवार की शाम गठबंधन के बारे में जानकारी देते हुए तेज प्रताप यादव ने एक यूट्यूब चैनल को बताया कि राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में टीम तेज प्रताप यादव का गठबंधन हुआ है.
Bihar Elections: तेज प्रताप यादव ने बनाया मजबूत गठबंधन, 6 पार्टियों का नया फ्रंट तैयार, क्या है नाम?

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम लोगों ने इस गठबंधन में बेरोजगारी को मुद्दा बनाया है. बिहार में आए दिन लोग पलायन कर रहे हैं एक तरफ सुखाड़ है तो दूसरी तरफ बाढ़ की स्थिति है. ऐसे मौके पर अन्य लोगों का स्वागत करता हूं. हम सब मिलकर के इस लड़ाई को लड़ेंगे.

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि "लोग हेलीकॉप्टर से घूम कर काम करते हैं, लेकिन मेरा धरातल पर काम होगा. हमारा गठबंधन पूरे बिहार के साथ होगा." हाल ही में संपन्न हुए वोटर अधिकार यात्रा के बारे में सवाल पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि यह उनका अपना काम है.

तेज प्रताप यादव से गठबंधन करने वाले सत्यपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने गठबंधन के एक नए प्रारूप को तैयार किया है. इसका नाम 'बिहार गठबंधन' रखा गया है. अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते बिहार गठबंधन के सभी साथियों को अभिवादन करता हूं. बिहार की धरती पर तेज प्रताप ने इसे बेरोजगारी का नाम दिया है. उस पर लड़ने का काम करेंगे और विधानसभा में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. हमारे साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह के साथ तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए. तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में हम सब चुनाव लड़ेंगे.

 टीम तेज प्रताप को मजबूत करने की कवायद

बता दें कि तेज प्रताप यादव आरजेडी से निष्कासित चल रहे हैं और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर के टीम तेज प्रताप यादव को मजबूत करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने विभिन्न पार्टियों के साथ अपना गठबंधन किया है. तेज प्रताप यादव ने बीते पांच अगस्त को पांच अन्य छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन किया था, जिसमें विकासशील वंचित इंसान पार्टी, भोजपुरिया जन मोर्चा, प्रगतिशील जनता पार्टी, वाजीब अधिकार पार्टी और संयुक्त किसान विकापार्टी  शामिल थी. अब तेज प्रताप यादव को छठे पार्टी के रूप में राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य का साथ मिल गया है.

ये भी पढ़ें: 'जंगलराज की पाठशाला में पढ़कर... इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा', तेजस्वी यादव पर भड़के विजय सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget