एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव की सभा में क्या बोल गए तेज प्रताप? कहा- 'निमंत्रण देने आए हैं कि...'

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव ने गया में नीतीश कुमार पर हमला बोला. कहा कि जब हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था तो क्रेडिट भी हम ही लेंगे.

गया: जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के तहत शनिवार (24 फरवरी) को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गया पहुंचे. गया के गांधी मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भी थे. मंच से तेज प्रताप यादव ने जमकर ललकारा. तेज प्रताप ने कहा कि निमंत्रण देने आए हैं कि जितने नौजवान हैं सभी लोग तीन मार्च को महारैला में आइए. इसी से दिल्ली का रास्ता क्लियर होगा.

वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो भरोसा और प्यार आरजेडी पर जताया था इसके लिए वह आभारी हैं. कहा कि हम आपका विश्वास लेने आए हैं. आज से यह लड़ाई छिड़ गई है. हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं. तेजस्वी यादव आपके लिए मर-मिटने को तैयार रहेगा. नया बिहार बनाना है. रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, कारखाना आदि बेहतर हो इसमें हम लगे हैं.

तेजस्वी ने कहा- 'नीतीश के मन में खोट था...'

सभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 से 12 सीट बेईमानी कर हरा दिया गया. आप लोगों ने 115 की ताकत दी थी. मांझी, बीजेपी और कुशवाहा एक थे. एक साथ 30 हेलीकॉप्टर चुनाव में उड़ता था, लेकिन आरजेडी का एक हेलीकॉप्टर ही उड़ता था. नीतीश कुमार के मन में खोट था. नौकरी, जातीय आधारित गणना का क्रेडिट तेजस्वी ले लेगा यह डर था. जब हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था तो क्रेडिट भी हम ही लेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा, "उप मुख्यमंत्री रहते लाखों नौकरी देने का काम किया, लेकिन एक मौका मिला तो हरेक नौजवान के भविष्य को सुनहरा करेंगे. बीजेपी वालों ने दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है. तीन साल में तीन बार नीतीश कुमार शपथ ले रहे हैं. सरकार हटी तो ईडी से जांच कराई जा रही है. बीजेपी डराना चाहती है, जब लालू जी नहीं झुके तो लालू जी का लइका भी नहीं झुकेगा." तेजस्वी ने आग्रह करते हुए कहा कि पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को एकजुट होकर आइए. वहां भी पहुंचना है. बीजेपी को भगाना है. एक बार आरजेडी को मौका दीजिए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'नीतीश कुमार को कोस रहे तेजस्वी... दूसरा कोई होता तो पैर धोकर पीता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget