एक्सप्लोरर

Bihar News: बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर तेज प्रताप का हमला? कहा- 'हम बहुत बड़े बाबा हैं, पाताल तक नाप देंगे'

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना के ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहीं मंत्री तेज प्रताप यादव भी पहुंचे थे.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Panit Dhirendra Krishna Shastri) का पटना के नौबतपुर में कुछ दिनों पहले ही कार्यक्रम हुआ था. बागेश्वर सरकार के आने पर खूब बयानबाजी हुई और चर्चा में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) रहे थे. अब बाबा के जाने के बाद एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लिए उन पर हमला बोला. सोमवार (5 जून) को तेज प्रताप यादव ने कहा कि देखिए इतने बाबा आए लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं. हम बाबा हैं कि जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे.

सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से एक एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहीं तेज प्रताप यादव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. तेज प्रताप ने कहा कि हमारे सामने अगर कोई बाबा खड़ा हो गया तो हम उसको बताएंगे.

तेज प्रताप ने की अपने विभाग की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि कृष्ण भगवान ने जंगल में जाकर बांसुरी बजाई, जंगल में जाकर गाय चराए और हमको जंगल डिपार्टमेंट ही न मिला. तेज प्रताप ने अपने विभाग की तारीफ की. कहा कि सोचिए कि जो विभाग हमको मिला है वो कितना अच्छा है. इसमें बहुत सारे स्कोप हैं. सबसे बड़ी चीज है कि आपको पृथ्वी को बचाना है. समझिए ये जिम्मेदारी भगवान के द्वारा मिली है.

'एक होना होगा, तब दूर होगा प्रदूषण'

तेज प्रताप ने कहा कि विरोधी तो एक हजार लोग हैं जो मजाक उड़ाएंगे कि काम नहीं हो रहा है. लगातार हमलोग काम कर रहे हैं. हम चाहेंगे कि हमारे प्रयास से नहीं बल्कि पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने में आप लोगों का भी प्रयास हो. तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधान सचिव ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से भी प्रदूषण होता है. जैसे झारखंड हो गया, बंगाल हो गया या यूपी है. हमलोगों को सजग रहना होगा. सारे लोगों को मिलना होगा. एक होना होगा पूरे राज्य को तब जाकर प्रदूषण दूर होगा. हम लोगों का विभाग काम भी कर रहा है.

मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि हर किसी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए. ये सिमित नहीं है कि पर्यावरण दिवस के दिन ही पेड़ लगाइए. यहां जो फूल लगा है उसकी जगह पेड़ ही दीजिए. हम तो माला का भी विरोध करते हैं. आप पौधा दीजिए. हमको याद रहेगा कि शुक्ला जी ने पेड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: निर्माणाधीन पुल के पाया ढहने पर सुशील कुमार मोदी ने सरकार से पूछे 5 सवाल, नीतीश-तेजस्वी दे पाएंगे जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget