एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह ने कर दी कांग्रेस के खात्मे की बात, 'चाहे तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा हो…'

Tahawwur Rana Extradition: गिरिराज सिंह ने कहा कि हम जश्न नहीं मनाते. हम कार्रवाई करते हैं. ये कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के चाहने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

Giriraj Singh: तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को अमेरिका से भारत लाया जा चुका है. औपचारिक रूप से गिरफ्तारी भी हो गई है. आज (11 अप्रैल) से उससे पूछताछ की जाएगी. इस बीच देश में बयानबाजी भी शुरू हो गई है. विपक्ष का कहना है कि तहव्वुर राणा को लेकर बीजेपी जश्न मना रही है. इस पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. वे बेगूसराय में शुक्रवार (11 अप्रैल) को पत्रकारों से बात कर रहे थे.

गिरिराज सिंह ने कहा, "चाहे तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा हो, जो भी आतंकवादी घटना कांग्रेस के समय में घटी थी, 26-11-2008 में, नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से पकड़कर ऐसे आतंकवादियों को लाने का काम किया. अब इससे कई परत उठेंगे. पाकिस्तान की गुंडागर्दी, पाकिस्तान में पल रहे गिरोह का पर्दा उठेगा." 

'हम जश्न उस दिन मनाएंगे जिस दिन…'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "मोदी जी का संकल्प है, चाहे देश के अंदर उग्रवादी हों या आतंकवाद हो इसकी समाप्ती होगी. देश के अंदर कहीं आतंकवादी घटना नहीं हो रही है. पहले कभी तमिलनाडु, कभी आंध्र तो कभी मुंबई में होती थी. मोदी जी आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस हैं. हम जश्न नहीं मनाते. हम कार्रवाई करते हैं. नरेंद्र मोदी कार्रवाई करते हैं. देश के लिए करते हैं. अमन-चैन के लिए करते हैं. ये कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के चाहने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. इंडी गठबंधन के लोगों को शर्म से डूब जाना चाहिए. हम जश्न नहीं मनाते, एक-एक पाई का हिसाब लेते हैं. हम जश्न उस दिन मनाएंगे जिस दिन कांग्रेस का खात्मा हो जाएगा." 

ममता बनर्जी को लेकर क्या कहा?

इस सवाल पर कि बंगाल में वक्फ बोर्ड को लेकर हिंसा हो रही है. इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि बंगाल की घटना निंदनीय और सोचनीय है. बंगाल में जो घटना घट रही है सरकार के द्वारा हो रही है. ममता बनर्जी चाहती हैं कि मुसलमान इतना आतंक मचाएं कि हिंदू डरा हुआ महसूस कर रहा और करे. ममता बनर्जी ही हिंदुओं को तबाह और बर्बाद करने पर जुटी हैं. ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाह रही हैं. इसी राह पर चल रही हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में मौसम का कहर: 12 घंटे से बिजली गुल, सरकारी दावा 25 मौतों का, तेजस्वी बोले- 50 से अधिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget