एक्सप्लोरर

लालू की 'लालटेन', तेज प्रताप का 'हाथ', सामने आया छात्र जनशक्ति परिषद का सिंबल, RJD का नाम भी रखा है साथ

Bihar Politics: छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 26 नवंबर तक एक लाख लोगों को इस संगठन से जोड़कर तेज प्रताप यादव के संकल्प को पूरा करना है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में जारी अंतर्कलह के बीच तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अब लालू यादव (Lalu Yadav) की लालटेन अपने हाथों में थामने की तैयारी में हैं. तेज प्रताप ने आरजेडी से इतर अपना संगठन बना तो लिया है, लेकिन वे आरजेडी से खुद को और अपने संगठन को दूर करने के मूड में नहीं दिख रहे. ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि पार्टी से नाराज होकर तेज प्रताप ने जिस छात्र जनशक्ति परिषद (Chartra Janshakti Parishad) का गठन किया है, बुधवार को उसका लेटर पैड जारी किया गया. लेटर पैड जारी तो बिहार में प्रमंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा के लिए किया गया था, लेकिन लेटर पैड में कई चीजें ऐसी थीं, जो ध्यान देने वाली हैं.

तेज प्रताप को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया

दरअसल, छात्र जनशक्ति परिषद ने जो लेटर पैड जारी किया है उसमें सिंबल के तौर पर लालटेन मौजूद है, लेकिन लालटेन के साथ हाथ भी है. हाथ में लालटेन अभी तक तेज प्रताप के संगठन का सिंबल है. वहीं, प्रेस रिलीज में छात्र जनशक्ति परिषद को आरजेडी का हिस्सा बताया गया है. साथ ही तेजप्र ताप को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है. सूत्रों की मानें तो पार्टी और परिषद के सिंबल के एक जैसे होने पर विवाद शुरू हो गया है. ऐसे में तेज प्रताप ने इसे बदलने की बात कही है. हालांकि, अब तक ये तय नहीं हुआ है कि नया सिंबल क्या होगा. 


लालू की 'लालटेन', तेज प्रताप का 'हाथ', सामने आया छात्र जनशक्ति परिषद का सिंबल, RJD का नाम भी रखा है साथ

प्रमंडल प्रभारियों का किया चयन

बता दें कि छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के नवनियुक्त प्रमंडल प्रभारियों की घोषणा की गई. नवनियुक्त प्रमंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा करने के दौरान प्रशांत प्रताप ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं और मीडिया से बातें करते हुए कहा कि इन सभी प्रमंडल प्रभारियों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुमंत राव की सहमति से किया गया है. 

उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारे प्रमंडल प्रभारी अनुशासन और अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए संगठन को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचा कर विस्तार प्रदान करेंगे. हमारा लक्ष्य 26 नवंबर तक एक लाख लोगों को इस संगठन से जोड़कर लालू यादव के पदचिन्हों पर चल रहे तेजप्रताप यादव के संकल्प को पूरा करना है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: भाई प्रिंस राज पर हुआ सवाल तो चिराग पासवान खुद को बताने लगे निर्दोष, कही यह बात

Bihar News: जातीय जनगणना पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, बिहार में इन लोगों को छोड़ना पड़ सकता आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget