एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- शीशे के घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी करना करें बंद

सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी बताए कि पिछली विधानसभा में पहली बार विधायक बनने वाले आठवीं और इंटर पास लोगों को तीन-तीन विभागों का कैबिनेट मंत्री कैसे बनवाया गया था?

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सोमवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष की ओर से मंत्रियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद मंत्रियों ने सदन में जमकर हंगामा किया. वहीं, अब सत्ताधारी दल के नेता उनके बयान को लेकर उनपर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

आरजेडी इस बात का दे जवाब

सुशील मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद से पूछना चाहिए कि उन्होंने कैसे-कैसे मंत्री बनवाये थे? आरजेडी बताए कि पिछली विधानसभा में पहली बार विधायक बनने वाले आठवीं और इंटर पास लोगों को तीन-तीन विभागों का कैबिनेट मंत्री कैसे बनवाया गया था?"

राज्यसभा सांसद ने लिखा, " तेजस्वी बताएं कि 1997 में उनकी पार्टी ने कई योग्य लोगों के रहते हुए एक ऐसी घरेलू महिला को मुख्यमंत्री क्यों बनवाया था, जो अधिकारियों की हिंदी-अंग्रेजी में लिखी फाइल को न पढ़ सकती थीं, न समझ सकती थीं? तेजस्वी यादव को शीशे घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी नहीं करनी चाहिए."

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, " किसी व्यक्ति को मंत्री बनाने के मुख्यमंत्री के निर्णय और संबंधित व्यक्ति की योग्यता पर सवाल उठा कर विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने फिर अपनी अपरिपक्वता और अपात्रता प्रकट की. उन्होंने सरकार से एक सवाल पूछ कर सौ सवाल अपने ही दल की ओर खड़े कर दिए."

तेजस्वी यादव ने कही ये बात

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सोमवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष के एक विधायक के मंत्री बनने पर ही सवाल उठा दिए. तेजस्वी ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोगों को कैसे मंत्री बना दिया गया. इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक खड़े हो गए और तेजस्वी का जमकर विरोध किया.

दरअसल, सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान गन्ना विभाग के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब मंत्री प्रमेाद कुमार दे रहे थे. इस दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी ने बीच में ही टोक दिया और उनके मंत्री बनने पर ही सवाल खड़े कर दिए. सवाल के जवाब के बीच में ही तेजस्वी ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा, "अरे यार, गजब करते हैं. आपलोगों को कैसे मंत्री बना दिया. जवाब देने आता नहीं. कौन-कौन कहां-कहां से आ जाते हैं, यार."

यह भी पढ़ें - 

तेजस्वी यादव के बयान पर भड़की JDU, कहा- हर तरह से आपसे ज्यादा काबिल हैं नीतीश कैबिनेट के मंत्री स्ट्रेचर पर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे अनंत सिंह, समर्थकों ने जताई आपत्ति, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget