एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने LJP को बताया 'वोटकटवा', कहा- चिराग काफी ज्यादा सीटें मांग रहे थे

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि एक ओर ये लोग पीएम की प्रशंसा करते हैं दूसरी ओर कहते हैं कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी के नेता जानबूझकर भ्रम पैदा करना चाहते हैं. बैठक में हम जितनी सीटें उन्हें देना चाहते थें उससे काफी ज्यादा वो मांग रहे थें. इस कारण से वार्ता टूट गई और अब लोजपा अलग चुनाव लड़ रही है. बता दें कि सुशील मोदी के दावे से उलट चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि हमारी सीटों पर कोई बात ही नहीं हुई थी.

सुशील मोदी ने कहा कि ''कुछ मीडिया में ये कहा गया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने चिराग पासवान को रोका नहीं. वो कौन होते हैं रोकने वाले, हर दल स्वतंत्र है. लोक जन शक्ति पार्टी चुनाव लड़ें या न लड़े ये उनका निर्णय है. अब ये जानबूझकर प्रचार कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इन्हें नहीं रोका. जो लोग ये कहते हैं कि वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने नहीं देगें, इसका मतलब ये है कि वो बीजेपी की सरकार बिहार में बनते नहीं देख सकते.''

मोदी ने कहा कि ''जो लोग मुश्किल से एक दो सीट भी नहीं जीत पाएंगे वो बोल रहे हैं मिलकर सरकार बनाएंगे. कहीं कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए. बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी मिलकर काम कर रही हैं.'' उन्होंने कहा कि ''लोक जन शक्ति पार्टी वोट कटवा के तौर पर चुनाव लड़ रही है. उनका एक ही मकसद है कि बिहार में बीजेपी की सरकार न बने.''

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि ''एक ओर ये लोग पीएम की प्रशंसा करते हैं दूसरी ओर कहते हैं कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने यह निर्णय तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह का है. इसका मतलब आप उनके निर्णय का विरोध कर रहे हैं. लोग इनके बहकावे के चक्कर में नहीं आएंगे. बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.''

यह भी पढ़ें-

Bihar Polls: तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा के दौरान गिरा मंच, समर्थकों का उत्साह पड़ा महंगा

सुशील मोदी के संपत्ति वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, बोले- देश की हर एजेंसी कर रही है मेरी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget