एक्सप्लोरर

Ram Mandir Ayodhya: क्या अयोध्या जाएंगे लालू-नीतीश? सुशील कुमार मोदी ने उठाए सवाल, कहा- 'राम तो सबके हैं...'

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी करते हुए हमला बोला है. कहा कि शबरी, केवट, वाल्मीकि के राम से आरजेडी-जेडीयू और इंडिया गठबंधन के लोगों का दूरी बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

पटना: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा है. इसको लेकर देशभर से श्रद्धालु जुटने वाले हैं. प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या पहुंचने के लिए आमंत्रण भी भेजा जाने लगा है. इन सबके बीच आमंत्रण को लेकर राजनीति भी जारी है जिस पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सवाल उठाए हैं. रविवार (07 जनवरी) को उन्होंने कहा कि राम तो सबके हैं. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद दर्शन-पूजन के लिए जब सभी श्रद्धालुओं को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है, तब किसी को अलग से आमंत्रण की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यदि सभी आस्थाओं का सम्मान करते हैं, कभी चादरपोशी करते हैं और कभी गुरुद्वारा में मत्था टेकते जाते हैं, तो उन्हें अयोध्या धाम की यात्रा करने में क्या संकोच होना चाहिए?

'इंडिया गठबंधन का दूरी बनाना दुर्भाग्यपूर्ण'

अपने बयान में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आगे कहा कि लालू परिवार के लोग जिस सहजता से मथुरा, वृंदावन और तिरुपति बालाजी के मंदिर जाते हैं, उसी तरह उन्हें अयोध्या धाम भी जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि श्रीराम तो सबके हैं. शबरी, केवट, वाल्मीकि के राम से आरजेडी-जेडीयू और इंडिया गठबंधन के लोगों का दूरी बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

सुशील मोदी बोले- हर व्यक्ति को दर्शन-पूजन के लिए जाना चाहिए

सुशील मोदी ने कहा कि श्रीराम का गुरुकुल (बक्सर) और ससुराल (मिथिलांचल) होने से बिहार और अयोध्या के बीच जो पौराणिक संबंध है, उसे राजनीति नहीं तोड़ सकती. हम अयोध्या के उत्सव में स्वयं को सदैव सम्मिलित अनुभव करते रहेंगे. 500 साल के संघर्ष के बाद जब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, तब सनातन धर्म में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति को दर्शन-पूजन के लिए वहां जाना चाहिए.

बता दें कि इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नसीहत देते हुए कहा है कि अयोध्या जाकर लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश कुमार को दर्शन करना चाहिए. अब सुशील कुमार मोदी ने भी बड़ी बात कही है. अब सवाल है कि क्या लालू-नीतीश अयोध्या जाएंगे?

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: क्या मुख्यमंत्री खरमास बाद करने जा रहे हैं बड़ा खेला? जीतन राम मांझी के बयान के बाद बिहार में मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget