एक्सप्लोरर

Sushil Modi News: 'नीतीश कुमार एक बार फिर धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं', सुशील मोदी ने समझाया CM का पूरा खेल

Bihar Politics: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी सीएम नीतीश कुमार को लेकर बुधवार को बड़ा दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सीएम को लेकर बयान दिलवा रहे हैं.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) लगातार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं. बुधवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम बनाए जाने के मुद्दे पर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फिर एक बार आरजेडी (RJD) को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं. पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है. 2025 में निर्णय होगा. 

'राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया है'

सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू नेता केसी त्यागी कह रहे हैं कि 2030 में भी नीतीश कुमार ही मुख्य मंत्री रहेंगे. वहीं, आरजेडी के विधायक एक स्वर से होली बाद तेजस्वी की ताजपोशी की घोषणा कर रहे हैं. इन विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है. विकास कार्य ठप्प हो गए हैं. राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया. सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता संशकित है.

तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को हस्तक्षेप कर सारी स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए. बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किसका बयान सच है. कोई यदि समझौता हुआ है तो जल्द से जल्द तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए अन्यथा घोषणा कर देना चाहिए कि 2025 में भी नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री के दावेदार होंगे.

'लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए'

आगे पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसी स्थिति में लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. 2024 में नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री और 2025 में बीजेपी का मुख्य मंत्री बनना तय है. लालू प्रसाद को 2025 में नेतृत्व करने का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि जेडीयू के पांच से सात विधायकों को तोड़कर अपने बेटे को एक बार मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा कर लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी को CM बनाने की अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा ‘तीर’, डील को लेकर कही बड़ी बात, निकालेंगे नमन यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget