एक्सप्लोरर

G-20 Summit: 'PM के सामने आने की हिम्मत नहीं हुई', CM नीतीश पर निशाना साधते हुए ऐसा क्यों बोले सुशील मोदी?

Sushil Kumar Modi Attack on Nitish Kumar: राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी इन दिनों लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. सुशील मोदी ने कुढ़नी उपचुनाव और G-20 को लेकर एक बार फिर हमला बोला है.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी(Sushil Modi ) ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को दो बार धोखा दिया. उनमें पीएम के सामने पड़ने की हिम्मत नहीं है, इसलिए जी-20 (G-20 )मुद्दे पर बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में नहीं मुख्यमंत्री गए और नही जेडीयू (JDU) अध्यक्ष ललन सिंह शामिल हुए. इस बैठक में आरजेडी(RJD) ने भी भाग नहीं लिया. 

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

सुशील कुमार मोदी ने कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी से नजर चुरा रहे हैं. अब उनके बिहार आने पर क्या मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के अनुसार पीएम का स्वागत करने भी नहीं जाएँगे? क्या वे केंद्र सरकार की उन बैठकों में नहीं सम्मिलित होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री उपस्थित रहेंगे? ऐसे रवैये से राज्य का नुकसान होगा और बिहार की छवि खराब होगी, लेकिन नीतीश कुमार को इसकी चिंता नहीं है. ऐसा अहंकारपूर्ण व्यवहार राजनीतिक जीवन में उचित नहीं है.

'ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगा'

आगे राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भारत को जी-20 का नेतृत्व मिलने के उपलक्ष्य में बिहार सहित देश भर में 200 से ज्यादा कार्यक्रम होने वाले हैं. क्या नीतीश कुमार इन कार्यक्रमों में भी असहयोग करेंगे? यदि ऐसा हुआ, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगा. 

'क्या नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा'

वहीं, इसके अलावा सुशील कुमार मोदी ने कुढ़नी विधानसभा सीट हुए उपचुनाव को लेकर भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में जेडीयू के सिर्फ दो सीट जीतने पर नीतीश कुमार ने हार की जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, वैसे ही कुढ़नी में हार के बाद क्या वे फिर इस्तीफा देंगे? नीतीश कुमार के महागठबंधन ने कुढ़नी में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए. सारे हथकंडे अपनाए गए, फिर भी यहां मतदाताओं ने भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की की. गोपालगंज की तरह कुढ़नी में भी बीजेपी विजयी रहेगी. मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के लिए तैयार रहें.

ये भी पढ़ें: Amita Bhushan Resigns: बिहार कांग्रेस का बदला प्रदेश अध्यक्ष तो पार्टी में उठापटक शुरू, अमिता भूषण ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget