एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रोकने की कोशिश की तो भारी कीमत...' सुशील मोदी का CM नीतीश को अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार पहुंच रहे हैं. इसको लेकर अब बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. शनिवार को सुशील कुमार मोदी ने कार्यक्रम को लेकर बयान दिया.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भड़काऊ भाषण देने वाले मुस्लिम सांसद ओवैसी को बिहार में आने की इजाजत है, तब संत धीरेंद्र शास्त्री जैसे गैर-राजनीतिक व्यक्ति का विरोध क्यों किया जा रहा है. अगर सरकार ने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का कार्यक्रम रोकने की कोशिश की गलती की, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. रामभक्तों पर हमले करने वालों का बचाव, श्रीरामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री की निंदात्मक टिप्पणी और अब हिंदू संत धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डालने की जगदानंद की धमकी से जाहिर है कि महागठबंधन सरकार राजधर्म भूल कर हिंदू-विरोधी हो गई है.

जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर भड़के

नीतीश कुमार एक तरफ पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित 27 दुर्दात अपराधियों की रिहाई के लिए कानून बदल रहे हैं, तो दूसरी ओर कुशवाहा समाज के सम्मानित नेता और पांच बार के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तारी कर उन्हें राम भक्त होने की सजा दिलाने पर आमादा हैं. यह सरकार रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव करने वालों को बचा रही है और उन राम भक्तों को ही फंसा रही है, जिन पर जानलेवा हमले हुए हैं. किसी को न बचाने और न फंसाने का जो दावा नीतीश कुमार करते रहे, वह उनके हाल के फैसलों से बिल्कुल झूठा साबित हो चुका है.

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम कराना चाहते थे. इससे पहले वहां सरकार के इशारे पर अपराधी तत्वों को शह देकर दंगा-जैसे हालात पैदा कर दिए गए, जिससे गृहमंत्री को यात्रा रद्द करनी पड़ी. सासाराम में उपद्रव शांत होने के लगभग एक महीने बाद जवाहर प्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार किया गया ताकि उन असली दंगाइयों को बचाया जा सके, जो आरजेडी-जेडीयू के वोट बैंक से सीधा वास्ता रखते हैं.

'नीतीश कुमार बदले की भावना से टारगेट कर रहे हैं'

बीजेपी नेता ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने 20 दिन पहले ही कह दिया था कि दंगे में बीजेपी का हाथ था, तब उनकी पुलिस उन्हें सही साबित करने के लिए जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी-जैसी एकतरफा कार्रवाई ही कर सकती थी. जेडीयू का कुशवाहा खिसकने के बाद नीतीश कुमार बदले की भावना से कुशवाहा समाज को टारगेट कर रहे हैं. जवाहर प्रसाद के खिलाफ न कोई एफआईआर दर्ज हुआ था, और ना कोई आरोप था. वे शांति समिति की बैठकों में शामिल होते थे, फिर भी दंगे के एक महीने के बाद उनको गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया. 

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham News: धीरेंद्र शास्त्री पर क्या बोल गए RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह? समर्थन में उतरे गिरिराज सिंह ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget