एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के चुनाव में JDU का क्या होगा? सुशील मोदी ने की 'भविष्यवाणी', कहा- 'अखिलेश, केजरीवाल की राह पर नीतीश'

Bihar Politics: सुशील मोदी ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर सत्ता में आएगी. इसके बाद इंडी गठबंधन के टूटने-बिखरने की प्रक्रिया तेज होगी.

पटना: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर जीत-हार के दावे अभी से ही किए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में जेडीयू के भी प्रत्याशी मैदान में उतर रहे हैं. इसको लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है. बुधवार (25 अक्टूबर) को बयान जारी करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने जेडीयू को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. इसके साथ ही सुशील मोदी ने यह भी कहा है कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की राह पर चल रहे हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर जेडीयू ने इंडी गठबंधन के बिखराव पर मुहर लगा दी. पहले केजरीवाल और अखिलेश यादव की पार्टियां अपने-अपने प्रभाव वाली सीटें कांग्रेस को देने से इनकार कर गठबंधन को झटका दे चुकी हैं.

सुशील मोदी बोले- मध्य प्रदेश में जब्त होगी जेडीयू की जमानत

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता का अगुआ बनने का दावा करने वाले नीतीश कुमार ने केजरीवाल और अखिलेश यादव को मनाने के बजाय खुद उनकी राह थाम ली. मध्य प्रदेश में जेडीयू की जमानत जब्त होगी. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर सत्ता में आएगी और इंडी गठबंधन के टूटने-बिखरने की प्रक्रिया तेज होगी.

'बीजेपी की लोकप्रियता बनी हुई है…'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से सत्ता में रहने के बाद भी बीजेपी की लोकप्रियता बनी हुई है. राजस्थान में कांग्रेस गहलोत और सचिन पायलट के गुटों में बंटी हुई है. लोग कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की नीति से निजात पाने के लिए बीजेपी की ओर देख रहे हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने भी किस्मत आजमाने का फैसला किया है. मंगलवार (24 अक्टूबर) को जनता दल (यू) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए चंद्रपाल यादव को पिछोर, रामकुंवर (रानी) रैकवार को राजनगर, शिव नारायण सोनी को विजयराघवगढ़, तोल सिंह भूरिया को थांदला और रामेश्वर सिंघार को पेटलावद से चुनावी मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: लालू के लिए ऐसी दीवानगी! 6 साल बाद पहुंचे छपरा, अफरातफरी में सर्किट हाउस का शीशा टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget