एक्सप्लोरर

Bihar News: द्रौपदी मुर्मू के बारे में सुशील कुमार मोदी ने दी खास जानकारी, RJD, JMM, ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

Sushil Kumar Modi Reaction: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा भी दुविधा में है. यशवंत सिन्हा के नामांकन में झामुमो शामिल नहीं हुई. संभावना है कि द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देगी.

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के बारे में रविवार को ट्विटर पर बयान जारी कर खास जानकारी दी है. वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha), आरजेडी (RJD) और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) को लेकर बड़ी बात भी कही है.

सुशील मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को जब राष्ट्रपति बनाने का मौका मिला तो उन्होंने एक मुस्लिम को राष्ट्रपति बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को दो बार मौका मिला तो एक बार दलित और दूसरी बार आदिवासी महिला का नाम प्रस्तावित किया है. आजादी के बाद देश की पहली आदिवासी महिला की उम्मीदवारी का पूरे देश ने स्वागत किया है. गैर एनडीए दल भी समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi Flood: खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती नदी, कटाव के कारण अपना घर उजाड़कर पलायन कर रहे लोग

सुशील मोदी ने कहा कि पहले अकाली दल और अब कर्नाटक की जेडीएस जिसके नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री देवगौड़ा हैं उन्होंने भी समर्थन देने की घोषणा की है. झारखंड मुक्ति मोर्चा भी दुविधा में है. यशवंत सिन्हा के नामांकन में झामुमो शामिल नहीं हुई. संभावना है कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देगी. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी यह कहना पड़ा कि यदि बीजेपी द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के पूर्व बातचीत की होती तो वह मुर्मू के नाम पर विचार करतीं.

आरजेडी के लिए अग्निपरीक्षा

इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर हमला होला. कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों की दुहाई देने वाले आरजेडी को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए. आरजेडी की अग्निपरीक्षा है कि वह एक आदिवासी महिला का समर्थन करती है या किसी अन्य का.

द्रौपदी मुर्मू के बारे में दी ये जानकारी

सुशील मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू केवल आदिवासी महिला ही नहीं हैं बल्कि ओडिशा की एक आदिवासी बहुल जिले मयूरभंज के रायरंगपुर नगर निगम के उपाध्यक्ष, स्कूल शिक्षिका, राज्य सरकार में मंत्री, राज्यपाल से होते हुए राष्ट्रपति पद तक पहुंचने की संघर्षशील यात्रा की परिणति हैं. अपने दो जवान बेटों और पति को खोने के बाद भी समाज सेवा के पथ से कभी विरत नहीं हुईं. ऐसी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का पांच जुलाई को बिहार आगमन पर हार्दिक स्वागत है.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav News: राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरते हुए गिरे RJD सुप्रीमो लालू यादव, दाए कंधे में हुआ फ्रैक्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget