एक्सप्लोरर

Lalu Yadav News: राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरते हुए गिरे RJD सुप्रीमो लालू यादव, दाए कंधे में हुआ फ्रैक्चर

RJD सुप्रीमो लालू यादव रविवार को चोटिल हो गए. पटना के राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए. उनके दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) चोटिल हो गए हैं. पटना के राबड़ी आवास में रविवार को सीढ़ी से उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए. उनके कमर और कंधे में चोट आई है. बताया जा रहा है कि लालू के दाएं कंधे में माइनट फ्रैक्चर है. हालांकि, डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि ज्यादा चिंता की बात नहीं है. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.

इधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के घायल होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई. इसके बाद से ही आरजेडी कार्यकर्ता और लालू के चाहने वालों की राबड़ी आवास के बाहर भीड़ जुट गई है. पार्टी सुप्रीमो का हाल जानने के लिए आरजेडी नेता भी राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं. वहीं, डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिससे कारण लोग उनसे मिल नहीं पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Patna News: राजधानी के राजीव नगर में बने अवैध मकानों पर चला सरकारी बुलडोजर, स्थानीय लोगों ने जमकर किया बवाल

हाल ही में लालू के कमरे में लगी थी आग

बता दें कि अभी हाल ही झारखंड के पलामू जिले के सर्किट हाउस में लालू यादव के कमरे में लगे वॉल फैन में आग लग गई थी. इस दौरान लालू यादव डाइनिंग टेबल पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे. हालांकि, तब लालू यादव को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा था. तब आठ जून को पलामू सिविल कोर्ट में लालू यादव की पेशी होनी थी, जिसे लेकर वो तीन दिन के झारखंड प्रवास पर थे.

फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं RJD सुप्रीमो

गौरतलब है कि लालू यादव फिलहाल चारा घोटाले के मामले में जमानत पर हैं. इस समय पटना के 10 सर्कुलर स्थित पूर्व सीएम व पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि लालू रविवार को दो मंजिले आवास की सीढ़ियों से उतर रहे थे. तभी उनका संतुलन बिगड़ जाने के कारण पैर फिसल गया और वह गिर गए. इसके बाद तुरंत उनको पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उनके कंधे और कमर में चोट लगने की जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज पूर्व विधायक ने दी थी हत्या की सुपारी, प्लानिंग में शामिल 4 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget