एक्सप्लोरर

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर पप्पू यादव ने जताया दुख, ऐसे किया याद

Sushil Kumar Modi Dies: सुशील मोदी के निधन पर पप्पू यादव ने दुख जताते हुए पुराने पलों को याद किया है. उन्होंने कहा कि विचारधारात्मक मतांतर के बावजूद मैं यह मानता हूं, वह बिहार के विरले राजनेता थे.

Sushil Kumar Modi Death: बिहार के पूर्व-उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर वरिष्ठ नेता पप्पू यादव ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा ''बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री. सुशील कुमार मोदी जी का अभी देहांत हो गया है. अत्यंत दुःखद! विचारधारात्मक मतांतर के बावजूद मैं यह मानता हूं, वह बिहार के विरले राजनेता थे. जो पूरी तरह राजनीति को समर्पित थे. आंकड़ों और विविध मसलों की गहन समझ थी. मेरी गहरी संवेदना उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें!''

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे. वे बीते कुछ समय से इस गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे. उन्हें आखिरी बार दिल्ली के एम्स से इलाज करवाकर पटना लौटते देखा गया था. इस दौरान वे बहुत कमजोर नजर आए थे. अपनी बीमारी को देखते हुए उन्होंने इस बार का लोकसभा चुनाव ना लड़ने का भी फैसला किया था. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था कि पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. 

कैसा है सुशील कुमार मोदी का परिवार

बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. उनके पिता का नाम मोती लाल नेहरू और मां का नाम रत्ना देवी था. सुशील कुमार मोदी के दो बेटे हैं. एक का नाम उत्कर्ष तथागत और दूसरे का नाम अक्षय अमृतांक्षु है. उनकी पत्नी पेशे से प्रोफेसर हैं. बता दें कि सुशील कुमार मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था. वह पहली बार वह पहली बार 1990 में बिहार विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे. इसके बाद 1995 और 2000 में भी विधायक चुने गए. वह लगातार तीन बार विधायक रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Sushil Modi Passes Away: सुशील मोदी के निधन पर सीएम नीतीश हुए भावुक, कहा- 'मैंने आज सच्चा दोस्त खो दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget