एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या इंडिया गठबंधन में सब ठीक है? सुशील मोदी का बड़ा दावा- CM नीतीश और तेजस्वी नहीं दिखते साथ

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि पिछले 10 दिनों से बिहार में कुछ अनहोनी घटनाएं घट रही हैं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

Bihar News: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन की सरकार पर सवाल खड़े किए है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को घेरा है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सवाल खड़े किए है. सुशील मोदी ने लिखा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा क्यों नहीं कर रहे? मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाषण देना क्यों बंद कर दिया?  मुख्यमंत्री बीमार है या राजनीतिक सलाहकारों का दबाब?

‘तेजस्वी के साथ क्यों मंच साझा नहीं कर रहे सीएम नीतीश’
अपनी पोस्ट में सुशील मोदी ने आगे लिखा कि पिछले 10 दिनों से बिहार में कुछ अनहोनी घटनाएं घट रही हैं. मुख्यमंत्री का सरकारी कार्यक्रमों में चुप्पी साध लेना और तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रमों का बहिष्कार करना. तेजस्वी यादव पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने से क्यों कतरा रहे हैं?  इन्वेस्टर्स मीट के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य अतिथि थे. उद्योग विभाग राजद कोट के मंत्री समीर महासेठ के पास है. दोनों दिन में से किसी दिन 1 मिनट के लिए भी नहीं गए. हां, सम्मलेन के अगले दिन एक आईटी कंपनी का छोटे से कार्यालय उदघाटन में अकेले अवश्य गए. 

मुख्यमंत्री को कौन बोलने से रोक रहा है, डॉक्टर या राजनीतिक सलाहकार?
सुशील मोदी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इन्वेस्टर्स मीट में निवेशकों से बिना मिले, बिना भाषण दिए चले गए. इसके अलावा पुनौरा धाम सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भी बिना भाषण दिए हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ गए. नवादा में गंगाजल कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने भाषण नहीं किया. सुशील मोदी ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव पर्यटन के लिए जापान सपरिवार जा सकते हैं परंतु पुनौरा के अपने विभागीय कार्यक्रम में नहीं जाते हैं.

पीएमसीएच के और डबल डेकर सड़क के निरीक्षण में मुख्यमंत्री के साथ नहीं दिखे. नवादा के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे, परंतु वहां भी वो नदारद थे. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की जनता को जानने का अधिकार है कि राज्य का उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा क्यों नहीं कर रहे हैं? कहीं डर तो नहीं की मुख्यमंत्री बोलते-बोलते जंगलराज की याद कराने लगे और फिर मुख्यमंत्री को कौन बोलने से रोक रहा है? डॉक्टर या राजनीतिक सलाहकार?

यह भी पढ़ें: Bihar ED Raid: ईडी एक्शन के बाद पहली बार सामने आया शिक्षा माफिया बच्चा यादव, बोला- ‘जो पैसा मिला वो स्टूडेंट से ली गई फीस...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget