एक्सप्लोरर

Bihar ED Raid: ईडी एक्शन के बाद पहली बार सामने आया शिक्षा माफिया बच्चा यादव, बोला- ‘जो पैसा मिला वो स्टूडेंट से ली गई फीस...'

ED Raid Against Baccha Yadav: ईडी की कार्रवाई के बाद बच्चा राय कैमरे के सामने आए. उन्होंने ईडी की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कुछ दस्तावेज सामने रखे और कोर्ट जाने की बात कही.

Education Mafia Baccha Yadav ED Raid: बिहार के वैशाली जिले में ईडी की छापेमारी के बाद पहली बार टॉपर घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय कैमरे के सामने आया. बच्चा राय को तबीयत खराब होने के चलते व्हील चेयर पर लाया गया था. अमित कुमार उर्फ बच्चा राय ने ईडी की कार्रवाई को गलत करार दिया. उन्होंने बताया कि ईडी की छापेमारी में बरामद तीन करोड़ कैश बीएड कॉलेज में नामांकन कराने वाले स्टूडेंट से ली गई फीस थी. जिसे बैंक में टेक्निकल समस्या की वजह से जमा नहीं करवा पाए थे.

जिसे कॉलेज के सचिव के कमरे में सुरक्षित रखा गया था, बच्चा राय ने कहा कि मैंने ईडी की जप्त जमीन पर कब्जा नहीं किया है, जो पैसा बरामद हुआ है वो पैसा छात्रों से लिया गया था. बच्चा राय ने ईडी की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कुछ दस्तावेज सामने रखे और कोर्ट जाने की बात कही.

2016 में टॉपर घोटाले में बच्चा राय को हुई थी जेल
आपको बता दें कि 2016 में टॉपर घोटाला का मामला सामने आने के बाद ईडी ने अवैध धन अर्जित करने के आरोप में बच्चा राय की जमीन को जब्त कर लिया था. ईडी द्वारा जब्त जमीन पर फिर से बच्चा राय द्वारा  कब्जा कर उसपर कॉलेज भवन के निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए भगवानपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने जब बच्चा राय के कॉलेज और आवास पर छापेमारी की तो वहां से 3 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ.

2016 के बिहार के चर्चित टॉपर घोटाले में विशुन राय कॉलेज के प्राचार्य अमित कुमार उर्फ बच्चा राय को मास्टरमांइड मानकर जेल भेज दिया गया था. ईडी ने उसकी संपत्ति को भी जब्त कर लिया था.

ईडी की कार्रवाई पर बच्चा राय की सफाई
बच्चा राय का कहना है कि जिस 42 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने का आरोप उनपर लगाया गया है वो सरासर गलत है. मामले में भगवानपुर के सीओ ने जमीन मापी करवाकर रिपोर्ट भी दी है. जहां पर ना तो कोई कब्जा किया गया, ना ही उस जमीन पर कोई निर्माण करवाया गया है. इसके साथ ही बच्चा राय ने ईडी द्वारा जब्त किए गए 3 करोड़ कैश को लेकर कहा कि वो छात्रों से बीएड कॉलेज में नामांकन की फीस के तौर पर लिए गए थे.

बच्चा राय ने ईडी को वो रुपए वापस लौटाने के लिए आवेदन किया गया है. उनका कहना है कि छात्रों से प्राप्त फीस की रसीद भी कॉलेज की तरफ से ईडी को दे दी गई है. हम इसके लिए कानूनी सहायता भी ले रहे है. 

यह भी पढ़ेंं: Bihar Police SI Exam: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज, 6.61 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, इन बातों का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget