एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव को क्यों किया चैलेंज? लालू का नाम लेते हुए कह दी बड़ी बात

Sushil Kumar Modi Challenged Tejashwi Yadav: सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी करते हुए हमला बोला है. कहा कि आरजेडी के लोग कभी मानस की निंदा करते हैं, तो कभी सरस्वती का अपमान करने का दुस्साहस करते हैं.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मधुबनी में एक बयान दिया था कि पैर कट जाएगा तो अस्पताल जाओगे कि मंदिर? भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा? वहां उल्टा दान मांग लेंगे. तेजस्वी के बयान पर हमला करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शुक्रवार (05 जनवरी) को बयान जारी करते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सारे मंदिर-मस्जिद ध्वस्त कर उनकी जगह अस्पताल बनवाने की घोषणा करें.

'डेढ़ साल में तेजस्वी ने क्यों नहीं बनवाया एक भी नया अस्पताल?'

सुशील मोदी ने कहा कि यदि लोगों को चिकित्सा के लिए अस्पताल चाहिए, तो मानसिक शांति के लिए मंदिर भी चाहिए. दवा और दुआ, दोनों की जरूरत पड़ती है. तेजस्वी यादव बताएं कि वे डेढ़ साल में एक भी नया अस्पताल क्यों नहीं बनवा सके? सुशील मोदी ने कहा कि हमें राम भी चाहिए, रोटी भी चाहिए इसलिए अयोध्या धाम को ऐसे विकसित किया जा रहा कि भव्य राम मंदिर के साथ पर्यटन उद्योग में हजारों लोगों को रोजी-रोजगार भी मिले.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए भी सुशील मोदी ने हमला बोला. कहा कि तेजस्वी यादव के पिता और लालू प्रसाद ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने का समर्थन किया था. रेल मंत्री बनने पर उन्होंने गोधरा स्टेशन के पास 56 कारसेवकों को जिंदा जलाने की घटना के दोषियों को बचाने के लिए नया जांच आयोग गठित करने का पाप किया था. ऐसे संस्कार में पले आरजेडी के लोग कभी मानस की निंदा करते हैं, तो कभी सरस्वती का अपमान करने का दुस्साहस करते हैं.

'थोक वोट के लिए रोज उगल रहे जहर'

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर एक सक्षम धार्मिक न्यास जब राम-भक्तों के दान-सहयोग से मंदिर का नवनिर्माण करा रहा है, तब आरजेडी और इंडिया गठबंधन के दलों की छाती क्यों फट रही है? अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न तो बीजेपी करा रही है, न इसमें करदाताओं का पैसा लग रहा है, फिर भी सनातन धर्म विरोधी पार्टियां एक समुदाय-विशेष का थोक वोट पाने के लिए रोज जहर उगल रही हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: RJD से होगा कांग्रेस का हिसाब-किताब... नीतीश की पार्टी ने इतनी सीटों पर ठोका दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget