एक्सप्लोरर

सुशील कुमार मोदी ने 2024 का किया जिक्र, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर किया बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि धानमंत्री मोदी और बीजेपी की बदौलत लोकसभा में जेडीयू 2 से 16 सीट पर पहुंच गया, वरना आरजेडी की तरह वह भी 2019 में सदन का मुंह न देख पाता.

पटना: देश में 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है और राजनीति जोरों पर हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विपक्षी एकता की शुरुआत की और दो बैठकें हो चुकी हैं. तीसरी बैठक बहुत जल्द मुंबई में होने वाली है. इससे पहले अलग-अलग पार्टी के नेता अपने-अपने तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं. 2024 को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शुक्रवार (11 अगस्त) को चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेते हुए बड़ा दावा किया है.

'बीजेपी ने नीतीश को 2 से 16 पर पहुंचाया'

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी की बदौलत लोकसभा में जेडीयू 2 से 16 सीट पर पहुंच गया, वरना आरजेडी की तरह वह भी 2019 में सदन का मुंह न देख पाता. सत्ता के अहंकार में नीतीश कुमार इस हकीकत को भुलाना चाहते हैं. कहा कि नीतीश कुमार मुगालते में न रहें. जो 2014 और 2019 में आए, वही बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर 2024 में भी केंद्र की सत्ता में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे.

सुशील मोदी ने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन उपचुनाव हुए, जिसमें से दो बीजेपी जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने आरजेडी को कड़ी टक्कर दी. लालू प्रसाद के आगे घुटने टेकने के कारण जेडीयू का लव-कुश और अति पिछड़ा जनाधार खिसक कर भाजपा के साथ आ चुका है.

बड़े दावे में सुशील कुमार मोदी ने क्या कहा?

सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक वर्ष में महागठबंधन के साथ न कोई बड़ा नेता जुड़ा, न कोई दल. बिहार में घमंडिया इंडिया (I.N.D.I.A) कमजोर हुआ, जबकि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने से एनडीए की ताकत बढ़ी.

 यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Flying Kiss: कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के बयान पर गरमाई बिहार की सियासत, BJP-RJD आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget