एक्सप्लोरर

'दोस्त बदल लेने से सच नहीं बदल जाता', सुशील मोदी ने तेजस्वी के मामले पर किसे घेरा? CM नीतीश को किया चैलेंज

Tejashwi Yadav Chargesheet: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ललन सिंह आरजेडी से दोस्ती होने के कारण पलट कर सीबीआई और केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मंगलवार (4 जुलाई) को नौकरी के बदले जमीन मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर दायर चार्जशीट को लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को चैलेंज किया. कहा कि क्या अब नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी से इस्तीफा लेने की हिम्मत दिखाएंगे?

बीजेपी में नीतीश के लिए दरवाजे बंद

सुशील मोदी ने कहा कि 2017 में जब भ्रष्टाचार के मामले की प्राथमिकी और जांच में तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम आया था तब मुख्यमंत्री ने बिंदुवार जवाब मांगा था. अकेले में उनसे बात की थी. संतुष्ट न होने पर महागठबंधन सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था. उस समय बीजेपी के बिना शर्त समर्थन देने से उनकी कुर्सी बच गई. अब उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद हो चुके हैं, इसलिए नीतीश कुमार ने लालू परिवार के भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है.

नौकरी के बदले जमीन मामले पर बीजेपी नेता ने कहा कि 2007 में जेडीयू के ललन सिंह ने ही लालू प्रसाद के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग करते हुए मनमोहन सिंह को ज्ञापन सौंपा था. ललन सिंह के ज्ञापन और उनके ही उपलब्ध कराए गए दस्तावेज के आधार पर जब जांच आगे बढ़ रही है तब ललन सिंह आरजेडी से दोस्ती होने के कारण पलट कर सीबीआई और केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. दोस्त बदल लेने से सच नहीं बदल जाता.

सुशील मोदी बोले- तेजस्वी को देना चाहिए जवाब

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जिन लोगों की करोड़ों रुपये की कीमती जमीन एके इन्फो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के नाम लिखवाई गई, उस कंपनी को मात्र एक लाख रुपये में तेजस्वी ने कैसे खरीद लिया? रेलवे में ग्रेड-4 की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी ने अपनी 70 लाख की जमीन तत्कालीन रेल मंत्री की बेटी हेमा यादव को दान क्यों की? तेजस्वी यादव को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय ऐसे सवालों का बिंदुवार जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- RJD Foundation Day: आरजेडी का आज 27वां स्थापना दिवस, प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे लालू, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget