एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, कहा- जब-जब RJD के साथ गए तब-तब अतिपिछड़ा को सम्मान नहीं मिला

Sushil Kumar Modi Comment: सुशील मोदी ने शनिवार को बयान जारी किया है. कहा कि नीतीश कुमार की जिद और गलती के कारण निकाय चुनाव में इतनी फजीहत हुई है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला किया. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में अतिपिछड़ों को तभी आरक्षण मिला जब सरकार में बीजेपी (BJP) शामिल रही. जब कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) ने आरक्षण दिया था तब जनसंघ सरकार में शामिल था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब-जब आरजेडी के साथ गए तब-तब अतिपिछड़ा वर्ग को सम्मान नहीं मिला.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार भी तभी स्थानीय निकाय में अतिपिछड़ों को आरक्षण दे पाई जब बीजेपी का समर्थन था. मुख्यमंत्री या उनकी पार्टी अकेले श्रेय लेने का दावा नहीं करे. यदि सरकार ने एक साल पहले विशेष आयोग गठित कर दिया होता तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए आरक्षण देकर समय पर निकाय चुनाव कराए जा सकते थे.

यह भी पढ़ें- Exclusive: कार्तिक सिंह फरार लेकिन कर रहे हैं चुनाव प्रचार! अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के साथ तस्वीर आई

गुजरात में भी निकाय चुनाव पर लग जाती रोक

बीजेपी नेता ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर में भी निकाय चुनाव पर रोक लग जाती यदि वहां कोई आरक्षण के मुद्दे पर कोर्ट की शरण में चला गया होता. बिहार की तरह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी पहले से आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 2021में जब विशेष आयोग गठित कर ट्रिपल टेस्ट के आधार आरक्षण देने का निर्देश दे दिया, तब इससे पहले की बातें कोई मायने नहीं रखती.

नीतीश के कारण हुई फजीहत: सुशील कुमार मोदी

आगे सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में पिछले दिनों पंचायत चुनाव हुए लेकिन उस समय यदि कोई सुप्रीम कोर्ट चला जाता, पंचायत चुनाव भी रुक जाते. बीजेपी चाहती है कि अतिपिछड़ों को आरक्षण देकर तत्काल निकाय चुनाव कराए जाएं, फिर राहत पाने के लिए सरकार किसी भी कोर्ट में अपील करती रहे. कहा कि नीतीश कुमार की जिद और गलती के कारण निकाय चुनाव में इतनी फजीहत हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जगदानंद सिंह की नाराजगी और CBI चार्जशीट पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, BJP पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget