एक्सप्लोरर

सुशांत के भाई नीरज कुमार बबलू ने रिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के संबंध में कही यह बात

रिया के खिलाफ चाचा के.के सिंह के FIR दर्ज कराने के बाद सुशांत के भाई बीजेपी MLA नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मामला बहुत पुराना है. फिलहाल FIR की गई है, जांच के बाद सब साफ हो जाएगा.

सहरसा: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ साजिश के तहत पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में सुशांत सिंह के चचेरे भाई बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि "यह सारा मामला बहुत पुराना है. फिलहाल रिया चक्रवर्ती और उसके पूरे परिवार के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है."

उन्होंने बताया कि "इस मामले को लेकर बिहार पुलिस के 4 जवान मुम्बई के लिए निकल गए हैं. पुलिस वहां जाकर मामले की जांच करेगी और जांच रिपोर्ट में जो बात सामने आएगी उसपर कार्रवाई की जाएगी. चाचा जी के तरफ से एफआईआर दर्ज किया गया है. एफआईआर में धोखाधड़ी, सुशांत के अकॉउंट से बहुत सारा पैसा ट्रांसफर करने और ज्वाइंट अकॉउंट बनाकर धोखा देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस जांच करेगी तब सारी बात सामने आएगी."

पहले मामला दर्ज नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "पहले किसी को जानकारी नहीं थी. मुम्बई पुलिस के जांच के बाद बातें सामने आईं हैं. किसी को जानकारी नहीं थी कि सुशांत सिंह के साथ क्या चल रहा था. उन्होंने ये भी कहा कि "सारे लोग अपने-अपने जगह पर थे, कोई गांव में हैं, तो कोई पटना में रहते हैं, कुछ लोग चंडीगढ़ में रहते हैं, सारे रिलेटिव बाहर रहते हैं. जिनको जो जानकारी मिली है वह उसी हिसाब से काम कर रहे हैं. अब जानकारी हुई कि उसके अकॉउंट से छेड़छाड़ किया गया है और पैसा ट्रांसफर हुआ है, तो कार्रवाई हो रही है."

सीबीआई जांच की मांग उठाने के संबंध में उन्होंने कहा कि "सीबीआई जांच की मांग लगातार की गई है. बिहार सरकार सीबीआई जांच थोड़ी कराएगी, यह काम महाराष्ट्र सरकार का है और हमलोग मांग करते हैं महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच के लिए आदेश जारी करे." उन्होंने कहा कि "ऐसा कोई नियम नहीं है कि हमारी सरकार है तो सीबीआई जांच कराया जाएगा. सीबीआई जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार आदेश देगी तभी जांच किया जाएगा."

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के चाचा प्रोफेसर देवकिशोर सिंह ने कहा कि "जिस समय हमें जानकारी मिली कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है, हमलोगों को पहले विश्वास नहीं हुआ. हमें लगा था साजिश के तहत उसे मार दिया गया है और हमलोगों की आत्मा जो कह रही थी वही बात सामने आ रही है." उन्होंने कहा कि "जितना भी न्यूज हमलोग देख रहे हैं उससे तो यही साबित होता है कि उसकी हत्या कर दी गई है. ऐसे में हमारी और बिहारवासियों की मांग है कि मामले की सीबीआई से जांच हो. सीबीआई जांच से सारी बात स्पष्ट हो जाएगी." उन्होंने यह भी कहा कि "बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और करण जौहर भी मामले में शामिल हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget