एक्सप्लोरर

Supaul Road Accident: सुपौल में दो बाइक एक-दूसरे से टकराईं, 5 लोग सवार थे, 2 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Accident in Supaul: सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर जगन्नाथ कॉलेज के पास ये हादसा हुआ है. इस दुर्घटना को लेकर एक युवक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है.

सुपौल: सदर थाना क्षेत्र के सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात दो बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं. इस सड़क हादसे (Road Accident) में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं जिनका शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज हो रहा है. जगन्नाथ कॉलेज के पास ये हादसा हुआ है. घटना रात के करीब एक बजे के आसपास की है. दोनों बाइक पर पांच युवक सवार थे. पहले तीन जख्मी युवकों को सदर अस्पताल भर्ती करवाया गया लेकिन बाद में परिजन निजी क्लिनिक में लेकर चले गए.

मृतक शुभम कुमार उर्फ टाइगर सुपौल शहर के वार्ड नंबर-3 का रहने वाला था. उसकी बहन वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रही है. शुभम के पिता ने बताया कि मंगलवार की शाम उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो उसने बताया था कि वह बाजार में. 9 बजे रात में दोबारा फोन किया तो उनके बेटे ने बताया कि वो सहरसा में है. घर आने में लेट होगा और फोन काट दिया. पिता ने कहा कि जिस समय फोन कटा उस समय उनके बेटे की किसी से बहस हो रही थी. कहा कि उनका बेटा अपनी बहन के लिए चुनाव में प्रचार के लिए पर्चा बांटने वाला था. आशंका है कि उनके बेटे की हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि वह नाम नहीं लेंगे लेकिन प्रशासन इस घटना की जांच करे.

शुभम के साथ दो और युवक थे सवार

जिस बाइक पर शुभम कुमार उर्फ टाइगर था उस पर उसके दो और युवक शिवा भगत और विशाल कुमार भी सवार थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सहरसा से सुपौल आ रहे थे. हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सहरसा के बिहरा थाना इलाके के बाड़ा गांव के रहने वाले थे. उनकी पहचान आशीष यादव और संजय कुमार के रूप में हुई है. दूसरी बाइक पर सवार आशीष यादव की मौत हुई है.

इधर, हादसे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया. सुपौल सदर थाने की पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस फिलहाल सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

PFI Ban: पीएफआई के बैन होने पर सुशील मोदी ने देखिए कैसे बिहार सरकार और शिवानंद तिवारी को घेरा, जानें क्या कहा

Bihar Politics: महागठबंधन बनने के समय ही मैंने कहा था... संजय जायसवाल का बिहार सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget