एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में ठनका गिरने से चार लोग झुलसे. दो लोगों की हुई मौत, घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Supaul News: मामला नदी थाना क्षेत्र का है. मृतकों की पहचान सिसौनी गांव निवासी 62 वर्षीय मुसहरु साह और 50 वर्षीय लखन यादव के रूप में हुई है. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सुपौल: जिले के मरौना अंचल इलाके में रविवार की सुबह तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत (Supaul News) हो गई. मरौना अंचल के नदी थाना क्षेत्र स्थित सिसौनी गांव में वज्रपात से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वज्रपात की चपेट में आने से दो अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलस कर जख्मी हो गए. घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान सिसौनी गांव निवासी 62 वर्षीय मुसहरु साह और 50 वर्षीय लखन यादव के रूप में हुई है.

एक साथ खड़े थे सभी

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों व्यक्ति पास के ही एक दुकान के पास गुमटी के नीचे खड़े थे. इस बीच तेज आवाज के साथ वज्रपात गिरा और वज्रपात की चपेट में चार लोग आ गए, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. वहीं, इस आपदा को लेकर मृतकों के गांव में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही मरौना के प्रभारी सीओ किसलय कुमार सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

मरौना के प्रभारी सीओ किसलय कुमार ने बताया कि वज्रपात से सिसौनी गांव के वार्ड सात और आठ निवासी दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि वज्रपात से झुलसे दो अन्य घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली भेजा गया है. वहीं, मरौना थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: भागलपुर में अगुवानी पुल हादसे को लेकर सुशील मोदी ने उठाए कई सवाल, नीतीश सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget