एक्सप्लोरर

Udit Narayan: सिंगर उदित नारायण पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, पहली पत्नी से जुड़ा है पूरा मामला

Udit Narayan: सोमवार को उदित नारायण को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वे नहीं हुए. अब जवाब दाखिल करने के लिए 28 जनवरी 2025 तक का मौका उन्हें दिया गया है.

Udit Narayan: सुपौल की फैमिली कोर्ट ने सोमवार (16 दिसंबर) को मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण पर 10 रुपये का आर्थिक दंड लगाया है. सोमवार को एक मामले की अंतिम सुनवाई होनी थी, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए. इस पर प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने नाराजगी जाहिर की. उन्हें (उदित नारायण) जवाब दाखिल करने के लिए 28 जनवरी 2025 तक का मौका दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने 2020 में एक वाद दायर किया था. उन्होंने अपने दांपत्य जीवन की पुनर्स्थापना की मांग की थी. उनका आरोप है कि उदित नारायण उनके साथ रहने से कतराते हैं. बार-बार आश्वासन देकर अपने वादों से मुकर जाते हैं.

सोमवार को हुई सुनवाई को अंतिम माना जा रहा था, लेकिन उदित नारायण न तो खुद कोर्ट में पेश होने आए और न ही जवाब दाखिल किया गया. इसके चलते मामला अब आगे बढ़ गया. रंजना के वकील अजय सिंह ने कहा कि यह उनके मुवक्किल के लिए निराशाजनक है, लेकिन उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है.

रंजना नारायण झा ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर रंजना नारायण झा ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है. वे बस अपना अधिकार मांग रही हैं. आगे कहा कि उनकी उम्र हो चुकी है. तबीयत भी ठीक नहीं रहती. वे अब अपने पति (उदित नारायण) के साथ रहना चाहती हैं.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वे मुंबई जाती हैं तो उनके खिलाफ दबाव बनाने के लिए गुंडों का सहारा लिया जाता है. उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोर्ट के अलावा और कोई सहारा नहीं बचा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 को होगी. उदित नारायण को जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया गया है.

बता दें कि उदित नारायण का जन्म बिहार के सुपौल जिले के बायस गोठ गांव में हुआ था. उन्होंने सुपौल के ही जागेश्वरी हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की है. आगे की पढ़ाई के लिए वे नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय चले गए थे. उनके परिवार में कई नेपाली नागरिक हैं. दोनों के परिवार का नेपाल में शादी-विवाह होता रहा है. अब देखना होगा कि वे अपनी बात कोर्ट में कब तक रखते हैं.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका! मोनाजिर हसन और देवेंद्र प्रसाद यादव ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget