एक्सप्लोरर

VIDEO: कैमूर में सुधाकर सिंह ने बताया, कहां है CM नीतीश के लिए स्वर्ग का द्वार! जमकर सुनाई खरी खोटी

Sudhakar Singh Attacks CM Nitish Kumar: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह रविवार को कैमूर के चैनपुर प्रखंड के हटा में खरवार आदिवासी समाज के अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे. यहां से उन्होंने कई बातें कहीं.

कैमूर: जिले के हटा में रविवार को बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने अपनी सभा में नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को जमकर खरी खोटी सुनाई. उन्होंने नीतीश सरकार के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान (Jamakhan) पर भी हमला बोला. सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य के जितने भी मंत्री हैं वह मुख्यमंत्री के नजर में चपरासी हैं यानी रबड़ स्टांप हैं. सारी देखरेख मुख्यमंत्री ही करते हैं बाकी लोग नाम के ही मंत्री बने हैं. इशारों ही इशारों में बिना मुख्यमंत्री का नाम लिए सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के लिए तो बस पीएम बनना ही जैसे स्वर्ग जाने का सीधा रास्ता होता है.

पीएम की कुर्सी ही स्वर्ग का द्वार

सीएम पर प्रहार करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि जब भी प्रधान सचिव फाइल लाता है तो फाइल पर चुपचाप मंत्री को दस्तखत यह सोचकर कर देना होता है कि कहीं हमारा मास्टर गुस्सा ना हो जाए. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को प्रधानमंत्री बनने की बेचैनी है जैसे लगता है कि स्वर्ग जाने का सीधा रास्ता प्रधानमंत्री के कुर्सी से होकर ही जाता है. पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह कैमूर के चैनपुर प्रखंड के हटा में खरवार आदिवासी समाज के अभिनंदन समारोह में रविवार को पहुंचे थे. यहां मंच से बोलते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला किया.

ये सरकार 17 साल से है और हमें जुड़े केवल दो महीने हुए थे

बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने  मंच से सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह 17 सालों से चल रही वही पुरानी सरकार है, लेकिन अंतर इतना ही है कि उसमें हम नए लोग जुड़ गए. हम नए लोगों की कितनी बात सुनी जा रही यह तो आप लोग देख ही रहे हैं. जब हम विधायक नहीं थे तब भी आप की बात यहां से लेकर पटना तक उठाए. जब विधायक और मंत्री बने तब भी आपकी बातों को विधानसभा के भीतर भी हमने कहा है. सरकार नई बनी जरूर है जिसमें हम लोगों को आए हुए सिर्फ दो महीने ही हुए. खैर अब तो हम मंत्री भी नहीं रहे.

जामा खान पर भी किया हमला

इसके साथ ही उन्होंने चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान पर भी तंज कसा. कहा कि दो साल से मंत्री रहते हुए भी यहां के लोगों का विकास नहीं करा पाए. जामा खान पर बोलते हुए कहा कि इस इलाके के नुमाइंदा दो साल से मंत्री हैं. यह पुरानी सरकार के नुमाइंदे हैं जो आपके विधायक हैं, लेकिन मैं फिर भी अब मंत्री नहीं हूं. जिस विभाग से आपका काम होना है उसके मंत्री हैं मुख्यमंत्री. यानी कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग. इस विभाग को राज्य के मुख्यमंत्री सीधे देखते हैं, लेकिन उन तक लोगों को पहुंचना भी आसान नहीं है.आजकल के मंत्री तो चपरासी होते हैं. कहने को तो कागज में मंत्री हैं, लेकिन सरकार की नजर में चपरासी हैं यानी रबड़ स्टांप.

यह भी पढ़ें- Rohtas News: रोहतास के युवकों का कमाल, बनाई हेलीकॉप्टर वाली कार, जगमगाती पंखियों के साथ लोग खूब ले रहे सेल्फी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget