एक्सप्लोरर

बिहार के आधुनिक विकास की तस्वीरों में भवन निर्माण विभाग एक मजबूत स्तंभ, बापू टावर है मिसाल

भवन निर्माण विभाग बिहार की आकांक्षाओं को आकार दे रहा है. यह न केवल प्रशासनिक और सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण करता है. बल्कि राज्य की पहचान को भी नई ऊंचाइयां दे रहा है.

Bihar Building Construction Department: बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर में भवन निर्माण विभाग एक स्तंभ के रूप में उभरकर सामने आया है. बीते वर्षों में इस विभाग ने कई ऐसे भवनों का निर्माण कराया है जो आधुनिक वास्तुकला और परंपरा का संगम है. बीते 20 वर्षों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आइकॉनिक भवनों का निर्माण कर रहा है.

निर्माण से राज्य को मिल रही नई पहचान 

यह विभाग सिर्फ ईंट और पत्थर से इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि वह बिहार की आकांक्षाओं को आकार दे रहा है. यह न केवल प्रशासनिक और सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण करता है बल्कि राज्य की पहचान को भी नई ऊंचाइयां दे रहा है. बदलते समय और जरूरतों को देखते हुए भवन निर्माण विभाग ने तकनीकी दक्षता और नई तकनीक का उपयोग करते हुए कई भव्य और अत्याधुनिक भवनों का निर्माण कराया है.

सरदार पटेल भवन, जो अब पुलिस मुख्यालय और आपदा प्रबंधन विभाग का केन्द्र है, इसका प्रमुख उदाहरण है. अत्याधुनिक और भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित यह भवन आपात स्थिति में संचालन केंद्र के रूप में कार्य करता है और बिना विद्युत आपूर्ति के 14 दिनों तक संचालन की क्षमता रखता है. 

पटना समाहरणालय के पुराने जर्जर भवनों की जगह अब एकीकृत और व्यवस्थित नया समाहरणालय भवन तैयार किया गया है, जो राज्य की वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण बन चुका है. इसमें 38 कार्यालय, जिला परिषद और अनुमंडल कार्यालय एक ही परिसर में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं.

विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन का नवीनीकरण भी किया गया है, जिनमें अब अतिरिक्त तल का निर्माण कर कार्यक्षमता को बढ़ाया गया है. इन भवनों में फसाड लाइटिंग का प्रयोग किया गया है. सूरज ढलने के बाद ये भवन लाल, पीले, गुलाबी और नीले रंग की रौशनी में डूब जाते हैं जिनकी शोभा देखते बनती है.

छात्रों के लिए भी भवन निर्माण विभाग ने बड़ी पहल की है. प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शहर में 25,000 क्षमता वाला अत्याधुनिक बापू परीक्षा परिसर बनाया गया है. यहां एक साथ 5000 विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा भी मौजूद है.

बापू टावर बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

सबसे आकर्षक निर्माण में शामिल है बापू टावर, जिसकी वास्तुकला अपने आप में अद्वितीय है. शंकु आकार में निर्मित इस भवन के बाहरी हिस्से में लगाया गया तांबे का विशेष आवरण इसे राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट बनाता है. इसकी पर्यावरण-अनुकूल संरचना इसे वास्तुकला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: 'कांग्रेस का बिहार में वजूद नहीं', बोले मुकेश सहनी- अपनी सीट खुद तय करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget