एक्सप्लोरर

Road Accident: सरस्वती पूजा में शामिल होने जा रहे छात्र को मधुबनी में तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, ग्रामीणों ने किया बवाल

Madhubani News: मामला हरलाखी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान फुलहर गांव निवासी दिवंगत अशोक मुखिया के नौ वर्षीय पुत्र आशिक मुखिया के रूप में हुई है.

मधुबनी: जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बच्चे की दर्दनाक मौत (Madhubani News) हो गई. मृतक की पहचान फुलहर गांव निवासी दिवंगत अशोक मुखिया के नौ वर्षीय पुत्र आशिक मुखिया के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में आज सुबह करीब दस बजे सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए एक बच्चा स्कूल जा रहा था. इस दौरान एसएसबी कैंप के नजदीक चार पहिया वाहन की चपेट (Road Accident) में आने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद वाहन चालक तेज रफ्तार कर भाग निकला. वहीं, स्थानीय लोगों ने मौके पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच 227 जाम 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से पिपरौन की ओर से साहरघाट की ओर जा रहा था. वहीं, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने फुलहर में एनएच 227 सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर आक्रोशित लोगों ने आगजनी किया. इसके बाद हरलाखी सीओ को इसकी सूचना मिली. इधर घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी सीओ रीना कुमारी मौके पर पहुंचीं. हालांकि ग्रामीण तत्काल मुआवजा की मांग पर कर रहे थे. वहीं, तकरीबन दो घंटे सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी गई.

'पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी'

वहीं, पुलिस प्रशासन ने परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम से मुक्त कराया. ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा की मांग की है. इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हर बिंदु पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में पिता-पुत्र पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हुई मौत, दुकान उद्घाटन की कर रहे थे तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget