एक्सप्लोरर

Statement on Liquor Ban: RJD MLC ने शराब से की भगवान की तुलना, कहा- दिखता कहीं नहीं लेकिन...

RJD MLC: हाजीपुर में आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने शराब को लेकर विवादित बयान दिया है. इससे बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, उन्होंने ये बातें कुढ़नी से लौटते समय हाजीपुर में दिया था. 

हाजीपुर: बिहार में शराबबंदी ( Liquor Ban in Bihar) को लेकर तरह- तरह के बयानबाजी होते रहे हैं. ये हमेशा सुर्खियों में रहता है. वहीं, अब आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी (RJD MLC Rambali Chandravanshi) ने अब शराब की तुलना भगवान से कर दी है. उन्होंने कहा कि भगवान दिखते नहीं हैं लेकिन सभी जगह होते हैं, उसी तरह बिहार में शराब दिखता कहीं नहीं है. इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

'बिहार में शराब और भगवान एक जैसे'

हाजीपुर में आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी से मीडिया ने शराब को लेकर बीजेपी के आरोप पर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव का समय है. इस तरह के हथकंडे राजनीति में बहुत आम बात है. कुढ़नी से महागठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं. इससे बीजेपी काफी परेशान है. ये सभी को पता है जैसे भगवान दिखते नहीं हैं, लेकिन सभी जगह होते हैं, वैसे ही शराब बिहार में कहीं दिखता नहीं है.

'शराबबंदी  बिहार में अकेले नीतीश कुमार ने नहीं किया था'

आरजेडी एमएलसी ने कहा कि अब बिहार में शराब को लेकर भय है. पहले शराब के वजह से जो गुंडागर्दी होती थी, इन सब से अब राहत है. कुछ लोग रिस्क लेकर इसका सेवन कर रहे हैं. सभी लोग शराब नहीं पीने का निश्चय कर लें. वहीं, आगे आरजेडी नेता ने कहा कि शराबबंदी  बिहार में अकेले नीतीश कुमार ने नहीं किया था. इसे विधानसभा में सर्व दल ने पास किया था. सभी दल के लोगों ने कहा था शराबबंदी हो. इसके बाद ही इसे लागू किया गया था. सभी दल के लोग शराब चालू करने को बोलेंगे तो आज चालू हो जाएगा.

कुढ़नी चुनावी सभा से लौटे थे आरजेडी एमएलसी 
बता दें कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा से चुनावी सभा को समाप्त कर आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी लौटे थे. रामबली चंद्रवंशी कार्यकर्ता से मिलने के लिए हाजीपुर में रुके हुए थे. इस दौरान ही उन्होंने इस तरह का बयान दिया था.

ये भी पढ़ें: Bettiah Love Story: प्रेमी की मौत के कुछ घंटे बाद ही प्रेमिका ने लगाई फांसी, अब मोबाइल खोलेगा सब राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget