एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: 'हम सस्पेंड...', नीट मामले में पटना एम्स के छात्रों की गिरफ्तारी पर कॉलेज प्रशासन का क्या है रुख?

Neet Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मामले में सीबीआई ने पटना एम्स के छात्रों को गिरफ्तार किया है.

Neet Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में पटना एम्स के भी नाम की भी चर्चा होने लगी है. सीबीआई ने पटना एम्स के छात्रों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस पर कॉलेज प्रशासन का भी अब रुख सामने आया है. पटना एम्स डायरेक्टर डॉ. जीके पॉल ने शुक्रवार को कहा कि हम सस्पेंड सभी आरोपी छात्रों को करेंगे. आज इसको लेकर हम एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी के साथ बैठक किए हैं. पटना एम्स की प्रतिष्ठा पर आंच आए वैसा काम करने वाले स्टूडेंट्स पर एक्शन होगा.

पटना एम्स के डायरेक्टर ने क्या कहा?

डॉ. जीके पॉल ने कहा कि लगता है कि सीबीआई के पास प्रमाण है तभी पटना के एम्स के छात्रों की गिरफ्तारी हुई और रिमांड पर लिया गया है. चारों आरोपी छात्र पढ़ने में बहुत तेज हैं. फर्स्ट अटेंपेट परीक्षा पास किए थे, यहां फर्स्ट डिवीजन से पास किए. इन लोगों का अटेंडेंस सहित एकेडमी ट्रैक रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है. गिरफ्तार आरोपी छात्रों के नाम चंदन कुमार, राहुल कुमार, करण जैन और कुमार शानू है.

सीबीआई लीक मामले में तार जोड़ने में है जुटी

बता दें कि सीबीआई ने सॉल्वर गैंग से जुड़े पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया था. इन छात्रों पर आरोप है कि इन्होंने पेपर लीक होने के बाद सवालों का हल किया था, जिसके बाद परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को उत्तर रटवाया गया था. वहीं, सीबीआई की अब तक की जांच में पर्याप्त साक्ष्य हाथ लगे हैं कि नीट-यूजी का पेपर झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था. एजेंसी ने हजारीबाग स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए भेजे गए प्रश्नपत्र को चुराने के आरोप में एक इंजीनियर पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया था.

पंकज ने चुराया गया प्रश्नपत्र हजारीबाग के राज गेस्ट हाउस के संचालक राजू सिंह को उपलब्ध कराया था और इसके बाद यह पेपर पटना भेजा गया था, जहां हॉस्टल में टिकाए गए चुनिंदा अभ्यर्थियों को रातों-रात प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे.जांच में यह भी पता चला है कि हजारीबाग स्थित गेस्ट हाउस में भी कुछ छात्र-छात्राओं को रुकवाकर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे. फिलहाल सीबीआई पंकज कुमार और राजू सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

एजेंसी ने पेपर लीक केस में हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीआई एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज और एक दैनिक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन को 28 जून को ही गिरफ्तार किया था. जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही इस पूरे स्कैम में शामिल लोगों के नाम चेहरे एक-एक कर सामने आ रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Muzaffarnagar SSP Order: कांवड़ यात्रा पर यूपी पुलिस के आदेश पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की दो टूक, 'मैं इसका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई

वीडियोज

Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget