एक्सप्लोरर

Bihar News: मधुबनी में इंडो-नेपाल सीमा से SSB ने दो बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, बिहार से बॉर्डर क्रॉस करने के फिराक में थे

Madhubani News: बिहार से दो बांग्लादेशी नागरिक नेपाल जाने के फिराक में थे. इंडो-नेपाल सीमा के पास से एसएसबी के जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

मधुबनी: जिले के जयनगर मुख्यालय स्थित एसएसबी (SSB) की 48वीं वाहिनी को एक बड़ी सफलता मिली है. जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी जानकीनगर इलाके में एसएसबी के जवानों ने दो बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi Citizen) को गिरफ्तार किया है. इनका नाम मोहमद तौरिकुल इस्लाम और मोहमद आलमगिर हुसैन है. बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी जवान अभियान चला रहे थे. इस दौरान एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी. इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो भारत से नेपाल जाने के फिराक में थे.

भारत से नेपाल जाते समय पकड़ा गया- एसएसबी 

एसएसबी के उप-कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि एसएसबी के 48वीं वाहिनी ने गुप्त सूचना और निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाई करते हुए जानकीनगर प्रभारी व पांच अन्य कार्मिकों के द्वारा की गई कार्रवाई में हरलाखी के थाना क्षेत्र से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी सिमरारी इलाके में मैनाथ पुर बाजार के समीप दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत से नेपाल जाते समय पकड़ा गया. इनका नाम मोहमद तौरिकुल इस्लाम और मोहमद आलमगिर हुसैन बताया जा रहा है. पकड़े गए दोनों लोगों को अग्रिम कार्रवाई  के लिए भेज दिया गया है.

'अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसबी प्रयासरत है'

मामले के बारे में जानकारी देते हुए 48वीं के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर प्रयासरत हैं. मामले की सही से जांच के लिए पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा रही है. अवैध रूप से हो रही तस्करी और राष्ट्रहित के किसी भी खतरे को रोकने के लिए एसएसबी हमेशा तैयार है. वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले भी उज़्बेकिस्तान, सूडान, अमेरिका सहित कई देश के लोग इंडो-नेपाल सीमा पर पकड़े जा चुके हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Education Department: बिहार के अधिकतर सरकारी स्कूलों में बेरंग हैं ब्लैकबोर्ड, शौचालय खराब, रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget