एक्सप्लोरर

चोर समझ कर ग्रामीणों में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, SP ने कार्रवाई का दिया आदेश

गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था या नहीं इसकी जांच की जाएगी. फिलहाल घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है. सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गया: बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड के केशापी गांव में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने चोर समझ कर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मिली जानकारी अनुसार देर रात ग्रामीणों ने अज्ञात युवक को गांव में घूमता देख उसे चोर समझ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. कई ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह युवक की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

मानसिक रूप से कमजोर था मृतक

इधर, घटना की सूचना पाकर डोभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान पास के ही गांव लेम्बोगढ़ा में रहने वाले दीपक कुमार के रूप में की गई है. मृतक दीपक मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है.

ग्रामीणों ने मचाया शोर

घटना के संबंध में गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था या नहीं इसकी जांच की जाएगी. फिलहाल घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि रात में युवक गांव के रास्ते से गुजर रहा था. इसी बीच किसी ग्रामीणों ने चोर-चोर का हल्ला किया, इसके बाद यह घटना हुई है.

एसएसपी ने कहा कि जिन लोगों ने भी कानून को अपने हाथ में लिया है, सभी को पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मृतक के परिजनों ने कही ये बात

इधर, मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि बचपन में ही दीपक के माता-पिता की मौत हो गई थी. वह मानसिक रूप से कमजोर था, ऐसे में उसकी नानी उसे लेम्बोगढ़ा गांव में अपने साथ रखती थी. मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अक्सर वह कहीं बाहर निकल जाता था. इसी क्रम में वो मंगलवार को भी बाहर निकल गया था. सुबह जब उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि केशापी गॉव में उसे चोर समझ कर मार दिया गया है.

यह भी पढ़ें - 

शुभ मुहूर्त से पहले विभाग पहुंचे CM नीतीश के मंत्री, दरवाजे पर खड़े होकर किया इंतजार नीतीश के मंत्री को करना पड़ा प्रधान सचिव का इंतजार, चपरासी से बुके लेकर संभाली कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget