एक्सप्लोरर

शुभ मुहूर्त से पहले विभाग पहुंचे CM नीतीश के मंत्री, दरवाजे पर खड़े होकर किया इंतजार

बीजेपी नेता आलोक रंजन बुधवार को शुभ मुहूर्त से पहले ही अपने विभाग पहुंच गए थे. हालांकि, जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो वो अपने केबिन के दरवाजे पर खड़े होकर शुभ मुहूर्त का इंतजार करने लगे.

पटना: बिहार में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद बुधवार को नए मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बिहार सरकार में कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री बनाए गए बीजेपी नेता और सहरसा विधायक आलोक रंजन ने भी पदभार ग्रहण किया. हालांकि विभाग की बागडोर संभालने से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

मंत्री जी ने शुभ मुहूर्त का किया इंतजार

दरसअल, मंत्री जी बुधवार को शुभ मुहूर्त से पहले ही अपने विभाग पहुंच गए थे. हालांकि, जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो वो अपने केबिन के दरवाजे पर खड़े होकर शुभ मुहूर्त का इंतजार करने लगे. कुछ देर इंतजार के बाद सब घड़ी ने शुभ मुहूर्त का इशारा किया तब उन्होंने केबिन के अंदर प्रवेश किया और विभाग की बागडोर संभाली.

पूरे विभाग को समझने की है जरूरत 

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पीएम मोदी, सीएम नीतीश और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मैं निर्वहन करूंगा. पूरे विभाग को मुझे ठीक से समझने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में इस विभाग का काम दिखाई पड़ेगा. इस विभाग का काम पूरे राज्य में पहले से भी दिख रहा है और आगे उससे भी अच्छा दिखाई पड़ेगा.

युवाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं पीएम मोदी

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए चेहरे को लेकर बीजेपी विधायक आलोक रंजन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री शुरू से कहते आ रहे हैं कि ये युवाओं का देश है. यहां 70 प्रतिशत आबादी युवाओं की है और किसी भी देश के विकास में जो योगदान युवाओं रहा है, वो सर्वाधिक है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि युवाओं को आगे बढ़ाकर पूरे देश को आगे बढ़ाना है. उसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए ये दायित्व मुझे मिला है. लेकिन जिन्हें भी ये दायित्व मिला है, वो सभी पार्टी के वर्कर हैं, वो एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम करते हुए आगे आये हैं और सामाजिक दायित्व का उन्हें अनुभव है. वो राज्य के विकास के लिए अच्छा काम करेंगे.

19 लाख रोजगार का सृजन हमारे लिए अहम

बिहर में बेरोजगारी को लेकर उन्होंने कहा कि 19 लाख रोजगार का सृजन हमारे लिए अहम मुद्दा है. सभी जगहों पर रोजगार के अवसर को बढ़ावा दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भर भारत का कार्यक्रम चला रहे हैं वो भी रोजगार का सृजन ही है. बिहार में भी उसी तर्ज पर आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम चल रहा है. इस विभाग में भी रोजगार सृजन पर ध्यान दिया गया है, सभी कार्यालय में कर्मचारियों के पद का सृजन हुआ है.

कला महाविद्यालय बनाने की है योजना

अपने मंत्रालय के कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में भी बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. मेरा मानना है कि यहां प्रतिभाएं बहुत हैं और ऐसा नहीं है कि उनके लिए प्रयास नहीं किया गया. 15 वर्ष पहले यहां कुछ नहीं था, लेकिन विगत 15 वर्षों में बहुत प्रयास हुए हैं. सभी जगहों पर आज कला संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव मनाया जा रहा है और इसमें क्षेत्रीय कलाकारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता रहा है. आगे भी यहां कला महाविद्यालय बनने वाला है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे कला के क्षेत्र में कितना विकास होगा.

यह भी पढ़ें - 

फिल्म देखकर बनना चाहता था 'रंगदार', पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने- क्या है पूरा मामला?

 

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे मुकेश सहनी, इस बात से हैं काफी नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget