एक्सप्लोरर

Rajdhani Express: किशनगंज में राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग से अचानक उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी

Dibrugarh Rajdhani Express: रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ब्रेक में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था. जिस कोच बी-6 से धुआं उठा था, उसमें करीब 70 यात्री बैठे थे.

Smoke Rose In Dibrugarh Rajdhani Express: किशनगंज में शुक्रवार को डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424) के ब्रेक बाइंडिंग से अचाानक धुआं उठने लगा. ये देख यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. ट्रेन में ये धुआं बी6 कोच के ब्रेक के पास से उठा था. घटना के समय ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी. सूचना के बाद रेल अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जिसके बाद एक बड़ा हादसा को होते-होते टाल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे.  

ब्रेक में खराबी की बात आई सामने

मिली जानकारी के मुताबिक धुआं उठने की घटना के बाद ट्रेन लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही, इस दौरान कर्मचारियों ने इसकी जांच की तो प्रारंभिक जांच में ब्रेक में खराबी की बात सामने आई. ब्रेक में गड़बड़ी के कारण धुआं निकलने लगा था. इसके बाद रेलवे के इंजिनियर भी मौके पर पहुंचे और खराबी को तुरंत ठीक किया गया. कुछ ही देर में सब कुछ ठीक कर लिया गया. इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. ट्रेन रवाना होने के बाद यात्री और रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली. 

कोच बी-6 में बैठे थे करीब 70 यात्री 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है. घटना के वक्त कोच बी-6 में करीब 70 यात्री बैठे थे. सभी सुरक्षित हैं. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. ब्रेक में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था. कुछ ही देर में इसे ठीक कर दिया गया. नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी. इसकी जांच की जाएगी कि खराबी कैस आई.

बता दें कि ये ट्रेन किशनगंज से दिल्ली होते हुए डिब्रूगढ़ तक जाती है. वंदे भारत को छोड़ दें तो राजधानी एक्सप्रेस भारत की सुपर फास्ट ट्रेनों में सबसे तेज गती से चलने वाली ट्रेन है. इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

ये भी पढ़ेंः BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्र संगठनों का पटना में मार्च, वामदल-कांग्रेस विधायक रहे मौजूद, RJD ने बनाई दूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget