एक्सप्लोरर

बिहार: गया में युवक को पेशाब पिलाने और थूक चटवाने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पीड़ित ने सामने आकर बताया कि वह डर की वजह से किसी दूसरे स्थान पर है. प्रशासन उसे इंसाफ दिलाए, नहीं तो वो आत्महत्या कर लेगा. इसके बाद से ही इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस जुट गई थी.

गयाः बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां पंचायत के दोयुना गांव में पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया का साथ देने से इंकार करने पर एक युवक को पेशाब पिलाया गया था और थूक चटवाया गया था. इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस मामले में बिट्ठल सिंह उर्फ धर्मेंद्र कुमार, दिलीप मांझी, विजय मांझी, इंदल मांझी और लालजीत कुमार सहित कुल छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वजीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. एससी/एसटी एक्ट भी लगा है. गिरफ्तार लोगों में लड़की का पिता और भाई भी शामिल है. कई और चिह्नित किए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

युवक करता था एक लड़की से प्यार

बताया जाता है कि जिस युवक के साथ यह सब कुछ हुआ वह एक लड़की से प्यार करता था. वायरल वीडियो के बाद गया एसएसपी आदित्य कुमार ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीम बनाकर पूरे मामले की जांच की तो यह बात सामने आई. प्रेम प्रसंग में दोनों तीन दिनों के लिए फरार भी हो चुके थे. लौटने पर लड़की के परिजनों, ग्रामीणों और पूर्व मुखिया द्वारा इस मामले को लेकर पंचायती की गई थी. पंचायती में पूर्व मुखिया ने यह सजा सुनाई थी.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह दिख रहा है कि पूर्व मुखिया और उनके समर्थक एक युवक को दलान पर अपनी थूक चटवा रहे हैं. वहीं, थूक चटवाने के बाद उससे उठक-बैठक भी कराया गया है. पीड़ित युवक ने पूर्व मुखिया का पंचायत चुनाव में साथ देने से इंकार कर दिया था. इस बात से गुस्साए पूर्व मुखिया के समर्थकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. थोड़ी देर बाद पूर्व मुखिया वहां पहुंचे और उन्होंने युवक से चुनाव में उनका प्रचार करने को कहा जिससे उसने मना कर दिया था.

पूर्व मुखिया के समर्थकों ने वायरल किया वीडियो

पीड़ित युवक ने जब ऐसा करने से इंकार किया तो पहले उसे पेशाब पिलवाया गया, फिर दूसरों का थूक चटवाया गया. इतने से भी जब उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने उससे उठक-बैठक भी करवाई. समर्थकों ने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो सात अप्रैल का है. पीड़ित को उसके परिजनों के साथ जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद पीड़ित ने गांव छोड़ दिया और किसी दूसरे जगह चला गया.

वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पीड़ित ने सामने आकर बताया कि वह डर की वजह से किसी दूसरे स्थान पर है. प्रशासन उसे इंसाफ दिलाए, नहीं तो वो आत्महत्या कर लेगा. इसके बाद से ही इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस जुट गई थी.

यह भी पढ़ें -

थानाध्यक्ष हत्याकांड: पुलिसकर्मियों की 'हत्या' के लिए मस्जिद से अनाउंसमेंट कर जुटाई गई थी भीड़

शहीद जवान के परिजनों से मिले बिहार के डिप्टी सीएम, कहा- सीबीआई जांच के लिए केंद्र से होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget