एक्सप्लोरर

सिर्फ मंच पर ही नहीं दिखा ये शार्प शूटर, अकेले में तेजस्वी का स्वागत भी किया, क्या बोली RJD?

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव और शार्प शूटर की स्वागत वाली तस्वीर सीवान के नए सर्किट हाउस की बताई जा रही है. नया सर्किट हाउस एसपी आवास के सामने है. यहीं पर एसडीओ का भी आवास है.

पटना: जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के तहत तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीते गुरुवार (22 फरवरी) को सीवान में जनसभा की. जनसभा में तेजस्वी के साथ मंच पर शार्प शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी भी दिखा जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बंटी शहाबुद्दीन का कथित सहयोगी रहा है. तस्वीर वायरल होने के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है. शार्प शूटर बंटी हत्या समेत कई मामलों में आरोपित है. कई बार जा जेल गया है. तस्वीर को लेकर बीजेपी तेजस्वी को घेर रही है. इस पर अब आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है.

आरजेडी ने प्रशासन पर उठाए सवाल

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि तेजस्वी की रैली में कौन अपराधी है व कौन क्या है उस भीड़ में, रैली में कैसे घुस जा रहा है यह देखना तो प्रशासन काम है. जनसैलाब में कौन किधर से मंच पर चढ़कर फोटो खिंचवा ले रहा है यह खुद से देख पाना संभव नहीं. आखिर प्रशासन क्या कर रहा है? असामाजिक तत्व कैसे आ जा रहे हैं यह देखना प्रशासन का काम है.

मंच से पहले अकेले में भी तेजस्वी से मिला बंटी

बता दें कि आरजेडी ने भले मंच की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देकर पल्ला झाड़ते हुए इसके लिए प्रशासन को दोषी ठहरा दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि शार्प शूटर बंटी तेजस्वी यादव से अकेले में भी मिला है. उसकी तस्वीर भी सामने आई है. यह तस्वीर सीवान के नए सर्किट हाउस की बताई जा रही है.

दरअसल, गुरुवार को सभा से पहले तेजस्वी यादव सर्किट हाउस में रुके थे. यहीं जाकर शार्प शूटर ने मुलाकात की है. यहीं की यह तस्वीर बताई जाती है. सबसे बड़ी बात है कि नया सर्किट हाउस एसपी आवास के सामने है. यहीं पर एसडीओ का भी आवास है. जज का भी आवास है.

यह भी पढ़ें- Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी के साथ दिखा शार्प शूटर, सीवान में पत्रकार हत्याकांड में जा चुका है जेल, BJP भड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget