एक्सप्लोरर

Siwan News: सीवान में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, मां और पुत्र की हत्या, पिता घायल, दिल दहला देने वाली हुई वारदात

Bihar News: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान बलेथा बाजार निवासी शिवनाथ शाह की पत्नी सुशीला देवी व 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.

Siwan News: सीवान में गुरुवार को जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. घटना सीवान जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा बाजार का है. जहां भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें मां और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकी वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में वृद्ध पिता को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. मृतक की पहचान बलेथा बाजार निवासी शिवनाथ शाह की पत्नी सुशीला देवी व 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जबकि घायल पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

मृतक के परिजन ने बताई पूरी वारदात

घटना के संबंध में मृत महिला की पुत्री सुभावती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे के आस पास उसका भाई सूरज कुमार टेंट का सामान रख रहा था. जिसमें एक पाइप नीचे गिर गया. तभी आरोपी भाई अवधेश शाह और उसका पुत्र आलोक कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया. दोनों आरोपियों ने मिलकर चाकू से उसके भाई के गर्दन पर वार कर दिया. जिससे उसका भाई लहूलुहान अवस्था में गिर गया. बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी चाकू से हमला कर दिया. मां और भाई दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

आगे उसने बताया कि जबकि उसके पिता को आरोपियों ने पीछे से चाकू घोंप दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपियों से वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है. जो कि मामला कोर्ट में है. वहीं, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक दास ने बताया कि मामले की जानकारी है. पूरे मामले की जांच की जा रही हैं. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Road Accident: किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget