एक्सप्लोरर

Bihar Crime: 50 हजार घूस लेते JE को निगरानी ने किया गिरफ्तार, नल-जल योजना में ले रहा था रुपये

जिले के बलहा, भीखमपुर, मुरा सहित चार पंचायतों के प्रभार में था गिरफ्तार जेई नितिन कुमार.रिश्वत से तंग आकर भीखमपुर पंचयात के वार्ड नंबर-2 की सदस्य रीता देवी ने की थी शिकायत.

सिवानः मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पंचायतों में शुरू हुए नल-जल योजना के कार्य में घूस लेना एक जूनियर इंजीनियर (जेई) नितिन कुमार को महंगा पड़ गया. मंगलवार को उसे निगरानी की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीण कार्य विभाग का जेई नितीन कुमार 50 हजार रुपये घूस ले रहा था तब ही निगरानी ने दबोच लिया.

योजना में एमबी बुक करने के लिए जेई मांगता था रुपये

बताया जाता है कि ग्रामीण कार्य विभाग का गिरफ्तार जेई नितिन कुमार सिवान जिले के भगवानपुरहाट प्रखंड के बलहा, भीखमपुर, मुरा सहित चार पंचायतों के प्रभार में था. वह पंचायतों के वार्डों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना का एमबी बुक करने के लिए रिश्वत मांगता था.

रिश्वत मांगने से तंग आकर भीखमपुर पंचयात के वार्ड नंबर-2 की सदस्य रीता देवी ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की थी. इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी अरुणोदय कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर के नगवा गांव के समीप एनएच के पास 50 हजार रुपये घूस लेते मंगलवार को दबोच लिया.

कुछ दिन पहले भी एक कर्मी को किया गया था गिरफ्तार

घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद जेई नितिन कुमार को निगरानी के डीएसपी अरुणोदय कुमार उसे अपनी टीम के साथ पटना लेकर चले गए. बता दें कि इससे पहले भी निगरानी की टीम ने घूस लेते एक कर्मी को गिरफ्तार किया था. वहीं, निगरानी की इस बड़ी कारवाई के बाद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Flood Update: लगातार बारिश से उफनाई नदी, अररिया के कई गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget