एक्सप्लोरर

Siwan News: सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, मां और बहन के साथ जा रहा था घर, रास्ते में ठोका

Siwan Murder: मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव निवासी देवेंद्र भगत के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. घटना के पीछे की वजह क्या है इसका अभी पता नहीं चला है.

Siwan Crime News: सीवान के गुठनी में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली युवक के सिर में लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई. घटना बुधवार (13 नवंबर) रात की है. मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव निवासी देवेंद्र भगत के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. चंदन बुधवार की रात करीब 8 बजे गुठनी चौराहे से अपनी बहन और मां को लेकर अपने घर बरपलिया जा रहा था. पीछे से बाइक सवार बदमाश पहुंचे और घेर कर उसके सिर में गोली मार दी. 

घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं

गोली लगने के बाद चंदन वहीं गिर गया. स्थानीय लोग उसे लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे. यहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. 

प्रशासन के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा

इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित लोग गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर बरपलिया गांव के समीप सड़क जाम कर गुरुवार (14 नवंबर) की सुबह हंगामा करने लगे. बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. स्थानीय एक युवक रईस अंसारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 8 बजकर 40 मिनट या 45 मिनट की है. पुलिस रात के एक बजे के बाद आई.

पुलिस बोली- मामले की हो रही जांच

स्थानीय युवक ने आगे कहा कि सुबह चार बजे शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद लाया गया और पुलिस सुबह आठ बजे आई. इसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया. इस मामले में गुठनी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना के शेल्टर होम में 2 लड़कियों की मौत, 11 PMCH में भर्ती, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget