एक्सप्लोरर

मुश्किल में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव! सीवान कोर्ट ने जारी किया इश्तेहार, जानिए क्या है मामला?

Siwan News: अदालत में हाजिर नहीं होने पर राजद प्रमुख के खिलाफ इश्तेहार जारी हुआ है. वर्षों पुराने मामले में पुलिस ने लालू यादव और परमेश्वर सिंह को आरोपी बनाया था. अब कोर्ट ने इश्तेहार जारी किया.

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीवान की अदालत ने इश्तेहार जारी किया है. मामला आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का है. दरअसल, 2011 में दारौंदा उपचुनाव की गहमागहमी जारी थी. परमेश्वर सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. आरोप लगा कि धारा 144 लागू होने के बावजूद लालू यादव ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया. तत्कालीन सीओ ने लालू यादव और परमेश्वर सिंह पर दारौंदा थाना में ध्वनि विस्तारण यंत्र अधिनियम-9 के तहत लाउडस्पीकर एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया.

पुराने मामले में शनिवार (17 मई, 2025) को लालू यादव के खिलाफ ACJM -1 MP-MLA की अदालत ने इश्तेहार जारी किया है. पहले लालू यादव पर सम्मन और फिर वारंट जारी हुआ. राजद प्रमुख अदालत में हाजिर नहीं हुए. अब अदालत ने इश्तेहार जारी कर दिया. इश्तेहार लालू यादव के पैतृक गांव में चिपकाया जाएगा. गोपालगंज जिले का फुलवरिया लालू यादव का पैतृक गांव है. 2011 में दारौंदा से राजद के टिकट पर परमेश्वर सिंह उपचुनाव लड़ रहे थे. आदर्श आचार संहिता के तहत 144 धारा लागू थी.

लालू यादव के खिलाफ इश्तेहार जारी

धारा 144 लागू होने के बावजूद लालू यादव ने पांडेयपुर गांव में चुनावी सभा की. उन्होंने राजद उम्मीदवार परमेश्वर सिंह के पक्ष में वोट मांगे. तत्कालीन सीओ ने कार्यक्रम में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं दी. आरोप है कि लालू यादव और परमेश्वर सिंह ने इजाजत नहीं होने के बावजूद सभा को संबोधित किया.

आचार संहिता उल्लंघन का है मामला

चुनावी सभा में लाउडस्पीकर एक्ट की धारा का उल्लंघन किया गया. प्रशासन ने ध्वनि विस्तारण यंत्र अधिनियम -9 के तहत दारौंदा था में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने लालू यादव और परमेश्वर सिंह को आरोपी बनाया. पुराने मामले में अदालत ने लालू यादव पर इश्तेहार जारी कर दिया है. हालांकि प्रत्याशी रहे परमेश्वर सिंह की मृत्यु हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें- नीतीश सरकार ने बदला गया का नाम, 'गया जी' के नाम से जानी जाएगी मोक्ष नगरी, जानें पौराणिक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget