एक्सप्लोरर

Siwan Bridge Collapsed: बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना पुल गिरा, देखते ही देखते पानी में समा गया

Siwan Bridge News: घटना दारौंदा प्रखंड की रामगढ़ा पंचायत की है. बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना बना हुआ है. बीते वर्ष ही नहर का निर्माण कराया गया था.

Siwan News: सीवान में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार (22 जून) को अचानक टूट कर ध्वस्त हो गया. पुल का एक पिलर गिरा और कुछ ही मिनट में धड़ाम से ब्रिज पानी में समा गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर मौजूद लोगों ने पुल ध्वस्त होने का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है. यह घटना दारौंदा प्रखंड की रामगढ़ा पंचायत की है. अभी पांच दिन पहले ही अररिया में भी पुल गिरा था.

बताया जा रहा है कि पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर यह पुल काफी पुराना बना हुआ है. बीते वर्ष ही नहर का निर्माण कराया गया था. पुल के गिरने से गांवों में गंडक नहर का पानी घुस गया. इससे कई खेतों में लगी फसल को नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना है कि ठेकेदार की ओर से पोकलेन मशीन से काम कराया जा रहा था. मिट्टी की कटाई की जा रही थी. इसके कारण यह पुल गिर गया.

पुल गिरने से कई गांवों का आवागमन बाधित

30 फीट का यह पुल करीब 40 से 45 वर्ष पुराना है, लेकिन मजबूत था. अभी हाल ही में दो-चार दिन पहले रंगाई-पुताई हुई थी. मरम्मत करने के लिए कई बार लोगों ने आवाज उठाई थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. पुल गिरने से कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया है.

स्थानीय गरौली गांव के रहने वाले अजय कुमार पटेल और मोहम्मद नईमुद्दीन मियां ने बताया कि हम लोगों ने 40-45 वर्ष पहले इस पुल को चंदा इकट्ठा कर बनवाने का काम किया था. जब ठेकेदार आया और वह पोकलेन मशीन से मिट्टी की कटाई करने लगा तो पुल के नीचे से मिट्टी हटाने लगा. हम लोगों ने इसकी शिकायत की थी. पुल के गिरने से अब कई गावों का आवागमन बाधित हो गया है. आने-जाने में परेशानी होगी.

उधर पुल टूटने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. जानकारी मिलने के बाद कुछ अधिकारियों की नींद खुली और वे मौके पर पहुंचे. हालांकि अभी इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: किशनगंज में कार की तलाशी लेते ही चौंक गई बिहार पुलिस, 3 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget