एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सीतामढ़ी में बदमाशों ने टेंपो से उतार कर पहले युवक को मारी गोली फिर धारदार हथियार से सिर पर किया वार, मौत

Sitamarhi News: मामला भुतही थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime: सीतामढ़ी के भुतही थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी. बदमाशों ने दोपहर में एक युवक को टेंपो से उतार कर गोली मार दी. इतना ही नहीं, दबिया से गर्दन और सिर पर प्रहार भी किया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बदमाशों के दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिए जाने के बाद लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं, यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.

एनएच 77 की है यह घटना

घटना जिले के भुतही थाना क्षेत्र के फतहपुर और बेला गांव के बीच एनएच 77 की है. जहां दोपहर में 26 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार युवक टेंपो से सोनबरसा से सीतामढ़ी की ओर जा रहा था. इसी बीच, दो बदमाशों ने टेंपो को रोका. दोनों हथियार से लैस थे. बदमाशों ने हथियार के बल पर टेंपों से युवक को उतार लिया. अन्य यात्री यह सब देखते रहे. बदमाश युवक को गेहूं के खेत में ले गए और उसके सिर में गोली मार दी. 

घटना के बाद बदमाश पैदल फरार 

घटना के बाद दोनों बदमाश रोड से पश्चिम सरवरपुर गांव की तरफ पैदल फरार हो गए. गोली की आवाज से अलग-बगल के लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी से पुलिस मौके पर पहुंची. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

वहीं, थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की छानबीन की जा रही है. बदमाशों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने वाल्मीकिनगर में किया रोड शो, JDU प्रत्याशी के पक्ष में हाथ जोड़कर की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget