एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सीतामढ़ी में बदमाशों ने शातिर अपराधी सर्वेश दास की गोली मारकर की हत्या, कई मामलों में था आरोपित

Sitamarhi News: मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि मृतक पर हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

सीतामढ़ी: जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर गांव निवासी सर्वेश दास की हत्या (Sitamarhi News) कर दी गई. शनिवार की देर रात बदमाशों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. गोली उसके सिर में लगी है पुलिस ने रात्रि में ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सर्वेश को बाइक सवार कुछ बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. सर्वेश की हत्या उसके घर के दरवाजे पर की गई. वहीं, सर्वेश पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे.

घर के दरवाजे पर बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस के अनुसार उसके गैंग के ही बदमाशों ने सर्वेश की हत्या की है. वह हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में आरोपित था. सर्वेश को बिहार लिबरेशन टाइगर्स आर्मी का स्वयंभू कमांडर माना जाता था. बताया गया है कि सर्वेश सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर गांव का निवासी था. शनिवार की रात्रि में वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान बाइक से दो बदमाश उसके पास पहुंचे और उसे गोलियों से भून डाला. सर्वेश ने शातिर बदमाशों से बचने के लिए फरार होने की कोशिश भी की, लेकिन वह बच नहीं सका. गोली की आवाज सुनकर जबतक लोग मौके पर पहुंचे, दोनों बदमाश फरार हो चुके थे.

जेल से ही करता था गैंग का संचालन 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि साल 2019 में सर्वेश को पुलिस ने गिरफ्तार की थी. चार माह पूर्व वह जेल से बाहर आया था. वह जेल में भी रहकर रंगदारी वसूला करता था. जेल से ही अपने गैंग का संचालन करता था. वह पुलिस के रडार पर बराबर रहता था. जेल से रंगदारी मांगने की बात सामने आने पर जिला पुलिस के द्वारा उसे केंद्रीय कारा, भागलपुर स्थानांतरित कर दिया गया था. वर्ष 2020 में उसके घर पर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी, हालांकि तब सर्वेश दास जेल में बंद था.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: पटना में किस लग्न और नक्षत्र में हुई विपक्षी बैठक? ज्योतिषाचार्य ने बता दिया शुभ रहा या अशुभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget