एक्सप्लोरर

Bihar News: AC ऑन, थानाध्यक्ष मौन! चोरी की सफारी गाड़ी से घूम रही बिहार पुलिस, नंबर भी नहीं, चालान कौन काटे?

Sitamarhi: मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना से जुड़ा हुआ है. 2019 में ही इस गाड़ी को जब्त किया गया था. आराम से थाने की पुलिस इस एसी वाली गाड़ी में घूमती है.

सीतामढ़ी: बिहार पुलिस के कारनामे बराबर उजागर होते रहते हैं इसके बावजूद कुछ पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं जिन्हें शायद कोई मतलब नहीं है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना से जुड़ा हुआ है. रीगा थाने की पुलिस चोरी वाली सफारी गाड़ी में एसी चलाकर घूमती है. नंबर प्लेट तक नहीं है. ऐसे में कभी चालान भी नहीं कट पाएगा.

बताया जा रहा है कि पुलिस इस सफारी गाड़ी का उपयोग कई महीनों से कर रही है. 2019 में ही इस गाड़ी को जब्त किया गया था. तब से ही नंबर नहीं है. आराम से थाने की पुलिस इस एसी वाली गाड़ी में घूमती है. सरकारी गाड़ी में शायद यह सुविधा थाने को नहीं मिलती. इस सफारी गाड़ी को रमनगरा से जब्त किया गया था. बताया गया है कि थाने में इसकी एंट्री भी है, जबकि थानाध्यक्ष ने इस पर कुछ नहीं कहा.

थानाध्यक्ष ने कहा- गाड़ी पर कोई एफआईआर नहीं

तत्कालीन थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के अनुसार गाड़ी चोरी की है. इस संबंध में रीगा थाना प्राथमिकी कांड संख्या- 274/19 दर्ज है, जिसमें इस गाड़ी का चेचिस और इंजन नंबर अंकित है, लेकिन नंबर का उल्लेख नहीं है. इतना होने के बावजूद यहां के थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद कहते हैं कि सफारी के बारे में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है.

इधर, तत्कालीन थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने यह स्वीकार किया है कि सफारी गाड़ी चोरी की है. रमनगरा से जब्त किया गया था. थाने में इसकी एंट्री भी है. इसे उपयोग में लाना अनुचित है. ध्यान रहे कि उक्त सफारी को जब्त करने के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के सोमू कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे थे. ये तीनों उक्त गाड़ी से शराब की तस्करी करते थे. इत्तेफाक से इस चोरी की गाड़ी से शराब नहीं मिली थी नहीं तो नीलाम हो गया होता.

इस पूरे मामले पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि अगर ऐसी बात है, तो वे इसकी जांच कराएंगे. मामला सच पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में शराब के लिए छापेमारी करने गई थी पुलिस, एक शख्स की डूबने से मौत के बाद बवाल, वाहन फूंके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget